अन्नपूर्णा भंडार योजना पर विवाद, मंत्री ने नगरपालिका पर लगाए लापरवाही के आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हुगली। पश्चिम बंगाल सरकार के राज्य मंत्री एवं श्रीरामपुर के विधायक भास्कर भट्टाचार्य ने गुरुवार रात रिषड़ा और श्रीरामपुर नगरपालिका क्षेत्रों में अन्नपूर्णा भंडार योजना के लाभार्थियों को भुगतान नहीं मिलने के मुद्दे पर गंभीर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिला है और इसके लिए संबंधित नगरपालिका प्रशासन को जवाबदेही तय करनी होगी।

मंत्री ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि रिषड़ा और श्रीरामपुर नगरपालिका क्षेत्र की अनेक महिलाओं के बैंक खातों में अन्नपूर्णा भंडार योजना की राशि नहीं पहुंची है।

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में कालबैशाखी का कहर, जलभराव और पेड़ गिरने से जनजीवन प्रभावित ये खबर भी पढ़े : कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में कालबैशाखी का कहर, जलभराव और पेड़ गिरने से जनजीवन प्रभावित

उन्होंने आरोप लगाया कि आवेदन प्रक्रिया में नगरपालिका की ओर से लापरवाही बरती गई और लाभार्थियों को आवेदन की कोई रसीद (रिसिप्ट) भी नहीं दी गई। ऐसे में आवेदन पत्रों का क्या हुआ, इसकी पूरी जिम्मेदारी नगरपालिका और उसके चेयरमैन को लेनी होगी।

भास्कर भट्टाचार्य ने कहा, "यदि नगरपालिका इस समस्या का समाधान नहीं कर पाती है, तो हम हर संभव तरीके से लाभार्थी महिलाओं को उनका अधिकार दिलाएंगे।

यह सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, इसलिए इसकी जिम्मेदारी संबंधित नगरपालिका प्रशासन को उठानी होगी और लापरवाही के परिणाम भी उन्हें ही भुगतने होंगे।"

उन्होंने कहा कि पहले लोग अपनी समस्याएं खुलकर नहीं बता पाते थे, लेकिन अब आम नागरिक बिना किसी डर के अपनी बात रख रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है, तो राज्य सरकार इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिषड़ा नगरपालिका के चेयरमैन के खिलाफ दर्ज पुलिस शिकायत का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि अब मामले की जांच पुलिस कर रही है।

उन्होंने कहा, "पुलिस यदि कानून के अनुसार उचित कार्रवाई नहीं करती है, तो हम आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। जो भी कदम उठाया जाएगा, वह पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत होगा।"

मंत्री के इस बयान के बाद रिषड़ा और श्रीरामपुर नगरपालिका क्षेत्रों में अन्नपूर्णा भंडार योजना के क्रियान्वयन और नगरपालिका प्रशासन की भूमिका को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जीजा की हत्या का आरोपी साला मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

फिरोजाबाद। जिले की रामगढ़ थाना पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार को जीजा की हत्या में फरार आरोपित साले को...
उत्तर प्रदेश 
जीजा की हत्या का आरोपी साला मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

एसएसबी ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ बाइक किया बरामद,तस्कर फरार

अररिया। बिहार में भारत-नेपाल सीमा के जोगबनी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं वाहिनी की एफ समवाय की विशेष गश्ती...
बिहार 
एसएसबी ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ बाइक किया बरामद,तस्कर फरार

अन्नपूर्णा भंडार योजना पर विवाद, मंत्री ने नगरपालिका पर लगाए लापरवाही के आरोप

हुगली। पश्चिम बंगाल सरकार के राज्य मंत्री एवं श्रीरामपुर के विधायक भास्कर भट्टाचार्य ने गुरुवार रात रिषड़ा और श्रीरामपुर नगरपालिका...
पश्चिम बंगाल 
अन्नपूर्णा भंडार योजना पर विवाद, मंत्री ने नगरपालिका पर लगाए लापरवाही के आरोप

घरेलू सर्राफा बाजार तेजी का रुख, सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। भाव में आए...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार तेजी का रुख, सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख रहा। कारोबार की...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

उत्तर प्रदेश

जीजा की हत्या का आरोपी साला मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

फिरोजाबाद। जिले की रामगढ़ थाना पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार को जीजा की हत्या में फरार आरोपित साले को...
उत्तर प्रदेश 
जीजा की हत्या का आरोपी साला मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे पुलिस मुठभेड़ के दौरान पचास हजार के इनामी बदमाश सहित तीन आरोपित घायल...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ में  50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

एटा में खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  एटा में खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल