रामगढ़ से कोरबा जा रही बस हादसे का शिकार, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जशपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरपानी में आज शुक्रवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डायवर्सन में पलट गई।

हादसे में 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल कुनकुरी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

कुनकुरी थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, तड़के सुबह करीब 3:30 बजे जैसे ही ग्रामीणों के जरिए हादसे की सूचना मिली।

हत्याकांड का खुलासा: प्रेम संबंध में महिला की हत्या के लिए 4 लाख की सुपारी, 9 गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : हत्याकांड का खुलासा: प्रेम संबंध में महिला की हत्या के लिए 4 लाख की सुपारी, 9 गिरफ्तार

सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस और प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर पहुंचा और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन रामगढ़ (झारखंड) से कोरबा जा रही 'जय बाला' ट्रैवल्स की यात्री बस थी। यह हादसा आज(शुक्रवार ) सुबह तड़के लगभग 3:30 बजे कुनकुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टांगरपानी के पास हुआ।

हादसे के वक्त बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। उस समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, जिससे घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे बने डायवर्सन में पलट गई। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए।

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल कुनकुरी अस्पताल भेजा गया। घायलों में जशपुर निवासी शोभंती भगत (50 वर्ष) और उनकी पुत्री रीमा भगत (23 वर्ष) भी शामिल हैं।

इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए होली क्रॉस अस्पताल, कुनकुरी में भर्ती कराया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जीजा की हत्या का आरोपी साला मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

फिरोजाबाद। जिले की रामगढ़ थाना पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार को जीजा की हत्या में फरार आरोपित साले को...
उत्तर प्रदेश 
जीजा की हत्या का आरोपी साला मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

एसएसबी ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ बाइक किया बरामद,तस्कर फरार

अररिया। बिहार में भारत-नेपाल सीमा के जोगबनी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं वाहिनी की एफ समवाय की विशेष गश्ती...
बिहार 
एसएसबी ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ बाइक किया बरामद,तस्कर फरार

अन्नपूर्णा भंडार योजना पर विवाद, मंत्री ने नगरपालिका पर लगाए लापरवाही के आरोप

हुगली। पश्चिम बंगाल सरकार के राज्य मंत्री एवं श्रीरामपुर के विधायक भास्कर भट्टाचार्य ने गुरुवार रात रिषड़ा और श्रीरामपुर नगरपालिका...
पश्चिम बंगाल 
अन्नपूर्णा भंडार योजना पर विवाद, मंत्री ने नगरपालिका पर लगाए लापरवाही के आरोप

घरेलू सर्राफा बाजार तेजी का रुख, सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। भाव में आए...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार तेजी का रुख, सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख रहा। कारोबार की...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

उत्तर प्रदेश

जीजा की हत्या का आरोपी साला मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

फिरोजाबाद। जिले की रामगढ़ थाना पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार को जीजा की हत्या में फरार आरोपित साले को...
उत्तर प्रदेश 
जीजा की हत्या का आरोपी साला मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे पुलिस मुठभेड़ के दौरान पचास हजार के इनामी बदमाश सहित तीन आरोपित घायल...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ में  50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

एटा में खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  एटा में खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल