मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, इंदौर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और लगातार हो रही बारिश से अधिकांश जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में वर्षा का सबसे अधिक असर रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार रतलाम, धार, बड़वानी, शाजापुर, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी जिलों में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मप्रः उच्च शिक्षा मंत्री परमार आज रीवा प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल ये खबर भी पढ़े : मप्रः उच्च शिक्षा मंत्री परमार आज रीवा प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

वहीं नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, कटनी, पन्ना, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक वर्षा हो सकती है।

इसके अलावा ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

लगातार बारिश से कई जिलों में बिगड़े हालात
शनिवार को प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। लगातार वर्षा के कारण कई नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे अनेक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया।

कई स्थानों पर घरों और खेतों में पानी भर गया, जबकि पुलों और सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ।

हरदा जिले में भारी बारिश के चलते कई गांवों का संपर्क बाधित हो गया। ग्राम मांदला के पास कालीमाचक नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि पानी पुल से करीब तीन फीट ऊपर बहने लगा, जिसके कारण नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर आवागमन बंद करना पड़ा।

कई जिलों में झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट
शनिवार को बैतूल, धार, इंदौर, खरगोन, पचमढ़ी, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, हरदा, सीहोर, पन्ना, बड़वानी, देवास और रतलाम सहित 20 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश हुई। बारिश के चलते प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई।

धार सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बैतूल में 26 डिग्री, मलाजखंड में 26.5 डिग्री, खंडवा में 28.1 डिग्री और सिवनी में 29.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इंदौर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री, भोपाल का 30.8 डिग्री, उज्जैन का 31.8 डिग्री, जबलपुर का 33.8 डिग्री और ग्वालियर का 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में मानसून मेहरबान, तेज बारिश के आसार: कई जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून का असर लगातार मजबूत होता जा रहा है। शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून मेहरबान, तेज बारिश के आसार: कई जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट

व्यंग्य रचना " बेईमानों की इमानदारी "

साधो, इस संसार में ईमानदारों की कोई कमी नहीं है। बस उन्हें पहचानने की दृष्टि चाहिए। लोग व्यर्थ कहते हैं...
विचार मित्र 
व्यंग्य रचना " बेईमानों की इमानदारी "

दीघा-मंदारमणि तट पर हाई अलर्ट, पर्यटकों के समुद्र में उतरने पर रोक

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी प्रणाली के प्रभाव से दक्षिण बंगाल में...
पश्चिम बंगाल 
दीघा-मंदारमणि तट पर हाई अलर्ट, पर्यटकों के समुद्र में उतरने पर रोक

अलविदा ख़ामनेई: मर के जीना सिखा दिया तूने

तनवीर जाफ़री                         ईरान के सर्वोच्च नेता शहीद सैयद अली ख़ामनेई के बहुप्रतीक्षित अंतिम संस्कार की रस्म इन दिनों ईरान- इराक़...
विचार मित्र 
अलविदा ख़ामनेई: मर के जीना सिखा दिया तूने

आगरा हत्याकांड: पति की हत्या के बाद डेढ़ महीने तक लाश के ऊपर नहाती रही पत्नी

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 आगरा हत्याकांड: पति की हत्या के बाद डेढ़ महीने तक लाश के ऊपर नहाती रही पत्नी

उत्तर प्रदेश

आगरा हत्याकांड: पति की हत्या के बाद डेढ़ महीने तक लाश के ऊपर नहाती रही पत्नी

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 आगरा हत्याकांड: पति की हत्या के बाद डेढ़ महीने तक लाश के ऊपर नहाती रही पत्नी

चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड्डूपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहपुर में बीती शनिवार रात एसटीएफ, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
उत्तर प्रदेश 
चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू