चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड्डूपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहपुर में बीती शनिवार रात एसटीएफ, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बाराबंकी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए चाय की पत्ती को रंग द्वारा अपमिश्रित करने के कारोबार का भण्डाफोड़ किया गया।

मौके पर मौजूद शकील पुत्र मो0 यूनुस निवासी ग्राम शाहपुर, थाना बड्डूपुर, जनपद बाराबंकी ने बताया कि यह कारोबार उसके द्वारा किया जा रहा है। टीम द्वारा सघन निरीक्षण के दौरान लगभग 800 किलो रंगी हुई चायपत्ती व 05 किलो रंग तथा 15 किलो पैकिंग मैटेरियल बरामद किया गया।

खुली हुई रंगीन चाय पत्ती को फास्ट टी और गार्डेन फ्रेश के नाम से पैकिंग करते हुए पाया गया। चाय की पत्ती तथा अपमिश्रक के रूप में रंग का नमूूना लेते हुए शेष चाय की पत्ती जिसकी कीमत लगभग 1,60,000/-रूपये सीज़ कर दिया गया।

स्वामी विवेकानंद का जीवन भारत की सनातन चेतना का एक जीवंत प्रकाश-स्तंभ : आनंदी बेन पटेल ये खबर भी पढ़े : स्वामी विवेकानंद का जीवन भारत की सनातन चेतना का एक जीवंत प्रकाश-स्तंभ : आनंदी बेन पटेल

इसके अतिरिक्त पैकिंग में प्रयोग होने वाले उपकरण जैसे-इलेक्ट्राॅनिक मशीन व सीलिंग मशीन को भी सील कर दिया गया। शकील पुत्र मो0 यूनुस निवासी ग्राम शाहपुर, थाना बड्डूपुर, जनपद बाराबंकी के विरूद्ध थाना कोतवाली बड्डूपुर में अभियोग भी पंजीकृत कराया जा रहा है।

प्रवर्तन टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण, अरूण कुमार, सलिल कुमार सिंह, डा. अंकिता यादव के साथ एसटीएफ टीम में राजेश कुमार सिंह पुलिस उप निरीक्षक व हेड काॅस्टेबिल चेतन सिंह, श्री कृष्ण, शैलेन्द्र उपाध्याय, रमाशंकर चैधरी, सुनील मिश्रा सम्मिलित रहे।

इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी पल्लवी तिवारी व अर्शी फारूकी द्वारा अयोध्या-लखनऊ रोड पर स्थित महेश रेस्टोरेन्ट पर कार्यवाही करते हए पिसी लाल मिर्च का नमूना गुणवत्ता जाॅच हेतु लिया गया।

परिसर में पायी गयी कमियों को दूर करने के लिए नोटिस निर्गत की गयी। नोटिस का अनुपालन न करने की स्थिति में लाइसेंस को निरस्त करते हुए प्रतिष्ठान को बन्द करा दिया जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पल्लवी तिवारी ने बताया कि पूरे जिले में सघन चेकिंग कर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बंगाल में मानसून का कहर, कोलकाता समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने शक्तिशाली चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून का कहर, कोलकाता समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: शिवपुरी में अदाणी समूह लगाएगा 2,500 करोड़ का डिफेंस प्लांट

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी में...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: शिवपुरी में अदाणी समूह लगाएगा 2,500 करोड़ का डिफेंस प्लांट

मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा बरामद; कई उग्रवादी गिरफ़्तार

इंफाल। मणिपुर पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बल उग्रवादियों, मादक पदार्थ तस्कर एवं अन्य अपराधों में शामिल लोगों के विरूद्ध लगातार...
राष्ट्रीय 
मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा बरामद; कई उग्रवादी गिरफ़्तार

लोक कला जगत को बड़ा झटका: प्रख्यात कलाकार तीजन बाई का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मशहूर लोक कलाकार और पंडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
लोक कला जगत को बड़ा झटका: प्रख्यात कलाकार तीजन बाई का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, इंदौर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और लगातार हो रही बारिश से अधिकांश जिलों में...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, इंदौर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड्डूपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहपुर में बीती शनिवार रात एसटीएफ, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
उत्तर प्रदेश 
चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के उरदना गांव निवासी गीता साहू को दहेज में पल्सर बाइक...
उत्तर प्रदेश 
सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज