सोलर पीवी इंस्टॉलेशन हेल्पर कोर्स के प्रशिक्षुओं में प्रमाण-पत्र वितरित

प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर-सुमन सिंह

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - शुक्रवार को श्री राम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर के सभागार में कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सोलर पीवी इंस्टॉलेशन हेल्पर कोर्स के 9 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रमाण-पत्र वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री  सुमन सिंह ने  प्रमाण पत्र वितरित करते हुये कहा कि इस प्रशिक्षण से विशेष लाभ होगा और रोजगार के अवसर बढेंगे। महाविद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों का हौसला बढाया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष गौरव वर्मा ने बताया कि नवीन और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सेक्टर स्किल काउंसिल और आरईसी लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया था। श्री राम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय में छात्रों को नौ दिन का प्रशिक्षण दिया गया और इसके बाद परीक्षा करवाई गई। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि जिन छात्रों ने परीक्षा में सफल होकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया उन्हें  3500 रुपये की स्कॉलरशिप भी विभाग द्वारा दी जाएगी। इस प्रकार की ट्रेनिंग युवाओ को रोजगार मुखी कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सफल छात्रों को गवर्मेंट सर्टिफिकेट प्रदान किए  गये ।
ग्रीन जॉब सेक्टर स्किल काउंसलिंग मैनेजर  महावीर सिंह एवं आर. ई. सी. द्वारा समय समय पर अच्छी गुणवत्ता की ट्रेनिंग हेतु मॉनिटरिंग किया।  अंकिता सिंह, ऋतिका, शालिनी, रेनू, दिव्या, रीतिका दूबे, अंकिता शर्मा, लल्लू बाबा, अंजलिका, दिव्या सिंह, शिवांगी सिंह, शिव्वी सिंह, सुनीता, खुशबू, बिन्दू, रागिनी सरिता सहित 98 प्रशिक्षार्थियों में प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

अवकाश पर कर्मचारियों-इंजीनियरों को ड्यूटी पर बुलाना अनुचित: संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा अवकाश, साप्ताहिक अवकाश तथा त्योहारों के दिनों में भी...
उत्तर प्रदेश 
अवकाश पर कर्मचारियों-इंजीनियरों को ड्यूटी पर बुलाना अनुचित: संघर्ष समिति

आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व लिपिक के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी

अयोध्या सेक्टर की टीम ने गोंडा और लखनऊ में तीन स्थानों पर की सर्च, 763.65 प्रतिशत अनानुपातिक संपत्ति अर्जित करने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व लिपिक के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी

नीट एमडीएस की ऑनलाइन काउंसिलिंग  21 से

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नीट एमडीएस-2026 के अंतर्गत प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग 21 अगस्त से शुरू होगी। महानिदेशक, चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
नीट एमडीएस की ऑनलाइन काउंसिलिंग  21 से

जानलेवा ग्रेड आईवी लिवर की चोट से बचाई जान

लखनऊ। एडवांस्ड ट्रॉमा केयर में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर, पीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर में सड़क दुर्घटना के...