अभिषेक शुक्ला ने जिला युवा अधिकारी बनकर बढ़ाया मान

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - गौर विकास खण्ड क्षेत्र छितहा शुक्ल निवासी अभिषेक शुक्ला ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल किया है। शिवेष ईंट उद्योग करनीपुर एवं शिवेष ट्रेडर्स मनौरी के संचालक श्याम सुंदर शुक्ल के बड़े पुत्र अभिषेक शुक्ला ने कठिन परिश्रम कर यूपीएससी की परीक्षा पास की है। उनका चयन जिला युवा अधिकारी/सहायक निदेशक खेल मंत्रालय के पद पर हुआ है। परीक्षा परिणाम 1 जुलाई 2026 को घोषित हुआ। परिणाम आने के बाद परिवार के लोगों में हर्ष का माहौल है। अभिषेक शुक्ला ने केन्द्रीय विद्यालय में हाई स्कूल और 2013 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। कंप्यूटर साइंस से बीटेक आईआईटी कल्याणी पश्चिम बंगाल से 2019 में पूरा किया। इसके बाद अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से भौतिक से एमएससी की पढ़ाई पूरी की।अभिषेक शुक्ला ने बताया कि धैर्य के साथ सतत प्रयास करने पर एक दिन सफलता जरूर मिलती है। उन्होने अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनों, पिता श्याम सुन्दर शुक्ल, माता सत्यभामा शुक्ला, बहन सौम्या शुक्ला, भाई शिवेष शुक्ला और सभी परिजनों और मित्रों को दिया है।
 
लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट, प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की एडवाइज़री 

जम्मू-कश्मीर। अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार को नई एडवाइजरी जारी करते हुए श्रद्धालुओं के लिए अहम निर्देश दिए...
जम्मू कश्मीर 
अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट, प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की एडवाइज़री 

गर्मी से बेहाल मजदूर पहुंचे ATM, AC में ली ठंडी हवा, वीडियो हुआ वायरल

राजधानी में भीषण गर्मी और उमस के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो...
उत्तर प्रदेश 
गर्मी से बेहाल मजदूर पहुंचे ATM, AC में ली ठंडी हवा, वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ में आईपीएस पदोन्नत 28 अधिकारियों की पिपिंग सेरेमनी, डीजीपी ने दिए कर्तव्यनिष्ठा के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, गोमती नगर विस्तार में शुक्रवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 