मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से बदली प्रदीप कुमार की जिंदगी

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जनपद बस्ती के रौतापार, ब्लॉक रोड, गांधीनगर निवासी प्रदीप कुमार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का लाभ लेकर अपने पारंपरिक बैग निर्माण व्यवसाय को नई पहचान दी है। कभी आर्थिक तंगी के कारण अपना कारोबार शुरू करने में असमर्थ रहे प्रदीप आज आत्मनिर्भर बन चुके हैं और हर महीने लगभग 20 हजार रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं।
प्रदीप बताते हैं कि बैग निर्माण का कार्य उनके परिवार का पारंपरिक व्यवसाय है। बचपन से ही उन्होंने इस कार्य को सीखा और भविष्य में इसे अपना रोजगार बनाने का संकल्प लिया। कौशल और अनुभव होने के बावजूद पूंजी के अभाव में वे अपना उद्यम स्थापित नहीं कर पा रहे थे। इसी बीच उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की जानकारी मिली। उन्होंने योजना के तहत आवेदन किया और बड़ौदा ग्रामीण बैंक, मालवीय रोड, बस्ती से 1 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण प्राप्त हुआ।ऋण मिलने के बाद प्रदीप ने आवश्यक मशीनें, कच्चा माल और अन्य संसाधन जुटाकर अपने बैग निर्माण व्यवसाय का विस्तार किया। धीरे-धीरे उनके उत्पादों की मांग बढ़ने लगी और कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली। आज उनका व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और भविष्य के प्रति उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
प्रदीप का कहना है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। वे इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार, माननीय मुख्यमंत्री जी, जनपद प्रशासन तथा योजना से जुड़े सभी अधिकारियों और बैंक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से उन्हें समय पर योजना का लाभ मिल सका।प्रदीप का मानना है कि यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन और समय पर आर्थिक सहायता मिले तो वे स्वयं का सफल उद्यम स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरकार की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें, उनका लाभ उठाएं और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ें। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिलकर जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ

बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस, नालियों में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई

   बदायूं। शहर में लगातार हो रही बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर अब नगर पालिका परिषद पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस, नालियों में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई

करंट की चपेट में आने से युवक , परिवार में मचा कोहराम

औरैया। जनपद औरैया के गुरहाई मोहल्ला स्थित जमालशाह के पास शुक्रवार दोपहर पुताई का काम कर रहे एक युवक की...
उत्तर प्रदेश 
 करंट की चपेट में आने से युवक , परिवार में मचा कोहराम

सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत, बेटी जख्मी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को किसी वाहन की टक्कर लगने से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 