वाराणसी में गंगा के किनारे घाटों पर फूल माला बेचने वाले बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित हुई राज्य मंत्री

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। वाराणसी में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने शुक्रवार को गंगा नदी के किनारे घाटों पर फूल माला बेचने वाले बच्चों की शिक्षा को लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। राज्य मंत्री रजनी तिवारी एक दिवसीय यात्रा पर वाराणसी के गंगा नदी में दर्शन पूजन के लिए आई और इस दौरान माला फूल बेचने वाले बच्चे दिखाई देने पर उनसे प्रारंभिक शिक्षा को लेकर बातचीत की। बच्चों की तरफ से स्कूल नहीं जाने के कारण बताए जाने पर रजनी तिवारी ने विभागीय अधिकारियों को बच्चों की शिक्षा का उचित प्रबंध करने के लिए कहा गया।

इस दौरान राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने नाव से अविनाशी काशी का विहंगम दृश्य देखते हुए गंगा की पूजा अर्चना की। बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर की भव्यता देखी और काशी घूमने आए पर्यटकों से भी वार्ता कर उनकी सुविधा असुविधा के बारे में जानकारी की। फूल माला बेंच रहे बच्चे की पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने बेसिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक गुणवत्ता को ठीक किया है। हमारे बेसिक विद्यालय में भी बेहतरीन शिक्षा दी जा रही है। ऐसे में घाटों पर फूल माला बेचने वाले बच्चे शिक्षा से अछूते ना रह जाए। इस कारण उन्हें नजदीक के बेसिक स्कूल से जोड़ना जरूरी है। बच्चों के अभिभावक से स्कूल के शिक्षक और अधिकारी वार्ता करें।

लखनऊ: समिट बिल्डिंग में पकड़ी गईं 35 से अधिक लड़कियां ये खबर भी पढ़े : लखनऊ: समिट बिल्डिंग में पकड़ी गईं 35 से अधिक लड़कियां

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रिफाइनरी से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

जोधपुर। देश के ऊर्जा क्षेत्र में चार जुलाई को नया इतिहास रचा जाएगा। करीब 79459 करोड़ रुपए की लागत...
राजस्थान 
79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रिफाइनरी से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर उत्तर प्रदेश में...
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर मेटा को किया तलब

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर मेटा को...
राष्ट्रीय  राज्य 
सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर मेटा को किया तलब

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ

बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस, नालियों में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई

बदायूं। शहर में लगातार हो रही बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर अब नगर पालिका परिषद पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस, नालियों में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई