उन्नाव में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान तेज, 38 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई

बिना परमिट संचालित वाहनों पर एआरटीओ संजीव कुमार की कार्यवाही,

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

उन्नाव। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत उन्नाव में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। 1 जुलाई से 3 जुलाई तक चले विशेष अभियान में बिना परमिट, बिना फिटनेस तथा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले 38 स्कूली वाहनों के विरुद्ध चालान एवं बंद की कार्रवाई की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जांच के दौरान किंग्सटन स्कूल से संबद्ध वाहन संख्या UP35AT4521 विद्यालय के नाम पर पंजीकृत न होकर एक निजी व्यक्ति के नाम दर्ज पाया गया। वाहन बिना परमिट संचालित होने पर उसे दही थाना में निरुद्ध करा दिया गया।
इसी प्रकार बाल विद्या मंदिर, उन्नाव से संबद्ध वाहन संख्या UP35T8516 भी बिना वैध परमिट संचालित मिली। परिवहन विभाग ने इस वाहन को भी दही थाना में सीज कर दिया। दोनों मामलों में वाहन स्वामियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने उन निजी वाहनों की भी सघन जांच की, जो निर्धारित मानकों का पालन किए बिना स्कूली बच्चों का परिवहन कर रहे थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे वाहनों को तब तक मुक्त नहीं किया जाएगा, जब तक संबंधित विद्यालय के सभी वाहन वैध परमिट और फिटनेस प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं कर लेते।
विभागीय अधिकारियों ने जनपद के 35 विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण कर स्कूल प्रबंधन को फिटनेस और परमिट संबंधी आवश्यक कार्रवाई के लिए नोटिस भी जारी किए हैं। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर ऐसे विद्यालयों को निर्देशित करने को कहा गया है, जिनके वाहनों की फिटनेस या परमिट की अवधि समाप्त हो चुकी है। परिवहन विभाग के अनुसार ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान 15 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

निकाह, हलाला व तीन तलाक की आड़ में शोषण, पर्सनल लॉ की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कथित निकाह हलाला मामले में 09 लोगों के खिलाफ एफआईआर रद्द करने से इनकार कर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 निकाह, हलाला व तीन तलाक की आड़ में शोषण, पर्सनल लॉ की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं : हाईकोर्ट

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में यूपी की ऐतिहासिक छलांग, हासिल किया देश भर में प्रथम स्थान

घरेलू रूफटॉप सोलर स्थापना में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, अब महाराष्ट्र को पीछे छोड़ने की तैयारीलखनऊ। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में यूपी की ऐतिहासिक छलांग, हासिल किया देश भर में प्रथम स्थान

79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रिफाइनरी से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

जोधपुर। देश के ऊर्जा क्षेत्र में चार जुलाई को नया इतिहास रचा जाएगा। करीब 79459 करोड़ रुपए की लागत...
राजस्थान 
79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रिफाइनरी से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

उत्तर प्रदेश