दालमंडी चौड़ीकरण: सहमति के बाद पांच मस्जिदों का अतिक्रमित हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाराणसी। वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के दायरे में आ रही करीमुल्ला मस्जिद, संगमरमर मस्जिद सहित पांच मस्जिदों पर गुरुवार को 125 मजदूरों ने हथौड़े चलाए ।

मस्जिद कमेटी की ओर से प्रत्येक मस्जिद पर 25 मजदूर लगाए गए हैं। ये मजदूर हथौड़े से मस्जिद का वह हिस्सा तोड़ रहे हैं, जो चौड़ीकरण के दायरे में आ रहा है।

करीमुल्ला बेग मस्जिद, निसारन मस्जिद, रंगीले शाह मस्जिद, अली रज़ा मस्जिद और संगमरमर मस्जिद के मुआवजा वाले हिस्से को तोड़ते हुए मजदूरों ने दोपहर में आधे घंटे के लिए कार्य को रोका था। इस बीच चाय-नाश्ता के बाद वे फिर काम पर जुट गए।

मस्जिद करीमुल्ला बेग के मुतवल्ली मिर्जा सैफ बेग ने बताया कि दालमंडी चौड़ीकरण के दायरे में आ रही छह मस्जिदों में पांच मस्जिदों पर मजदूर लगाकर आवश्यक हिस्से को गिराया जा रहा है।

श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन ये खबर भी पढ़े : श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जफ़र फारुकी के मुतवल्ली लोगों से बातचीत की गई है और उसके बाद ही मस्जिद पर हथौड़ा चलाकर गिराने की आम सहमति बन पाई है।

चौड़ीकरण अभियान के तहत कुछ मस्जिदों का कुछ हिस्सा जा रहा है तो एक-दो मस्जिद का 70 से 90 प्रतिशत हिस्सा जा रहा है। तोड़े जा रहे हिस्से के एवज में सरकार द्वारा मुआवजा दिया रहा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जापान एयरपोर्ट: रनवे पर दौड़ते विमान के इंजन से निकला काला धुआं

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के पास स्थित नारिता एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक विमान के इंजन के पास काला...
अंतर्राष्ट्रीय 
जापान एयरपोर्ट: रनवे पर दौड़ते विमान के इंजन से निकला काला धुआं

राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने स्व0 सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों मिलकर बंधाया ढांढस

प्रतापगढ़। सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग प्रतापगढ़ (गेस्ट...
राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने स्व0 सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों मिलकर बंधाया ढांढस

सीरिया को लेकर इजरायली रक्षा मंत्री ने दी तुर्की को चेतावनी

टोक्यो। इजरायल के रक्षामंत्री इजरायल काट्ज ने तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगान पर सीरिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए।...
अंतर्राष्ट्रीय 
सीरिया को लेकर इजरायली रक्षा मंत्री ने दी तुर्की को चेतावनी

अमेरिका से बातचीत का मतलब आत्मसमर्पण नहीं: ईरानी राष्ट्रपति

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अमेरिका के साथ बातचीत करने का मतलब आत्मसमर्पण नहीं है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका से बातचीत का मतलब आत्मसमर्पण नहीं: ईरानी राष्ट्रपति

ट्रंप-किम मुलाकात की तैयारी, कोरियाई प्रायद्वीप पर हलचल

सोल/वाशिंगटन। कोरियाई प्रायद्वीप 'टॉक ऑफ द टाउन' है यानी सुर्खियों में है। ये एक बार फिर बड़ी शक्तियों की कूटनीति...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप-किम मुलाकात की तैयारी, कोरियाई प्रायद्वीप पर हलचल

उत्तर प्रदेश

विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद पुलिस ने की गिरफ्तारी फतेहाबाद। विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने...
उत्तर प्रदेश 
विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार काे कहा कि रस्सी जल गई, पर ऐंठन नहीं...
उत्तर प्रदेश 
केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?

गौतम मौर्य हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: आरोपी समीर के घर पर चला बाबा का बुलडोजर, पुलिस बल तैनात

शाहजहांपुर/कांट। जनपद के कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला कमलनैनपुर निवासी गौतम मौर्य हत्याकांड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है,...
उत्तर प्रदेश 
गौतम मौर्य हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: आरोपी समीर के घर पर चला बाबा का बुलडोजर, पुलिस बल तैनात