आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने एक बीएमडब्ल्यू कार के गुप्त लॉकर से 26 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद की है। नकदी के संबंध में मौके पर मौजूद युवक कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने तत्काल आयकर विभाग को सूचना दी, जिसकी टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। साथ ही बीएमडब्ल्यू और स्कॉर्पियो दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 3/4 जुलाई 2026 की रात प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव अपनी टीम के साथ चौकी किला क्षेत्र में सोशल प्वाइंट रेस्टोरेंट, स्मृति उपवन के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान काले शीशों वाली बीएमडब्ल्यू कार (HR-70G-9172) और स्कार्पियो (UP-32 QB-6630) संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिलीं, जिनके पास तीन युवक मौजूद थे।

राज्यपाल ने "साथी हाथ बढ़ाना" पुस्तक का विमोचन किया ये खबर भी पढ़े : राज्यपाल ने "साथी हाथ बढ़ाना" पुस्तक का विमोचन किया

पुलिस ने वाहनों के दस्तावेज मांगे, लेकिन युवक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। ई-चालान एप से जांच में बीएमडब्ल्यू वाहन शिवांशु कुमार पाण्डेय तथा स्कार्पियो कृष्णा कुमार सिंह के नाम पंजीकृत मिली।

पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि वे वाहन में रखी नकदी की गिनती कर रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विधिक प्रक्रिया के तहत बीएमडब्ल्यू की तलाशी ली गई, जिसमें डिग्गी के अंदर बने गुप्त लॉकर से 500 रुपये के नोटों की 52 गड्डियां, कुल 26 लाख रुपये, बरामद हुए।

तीन युवकों से पूछताछ

मौके पर मौजूद युवकों की पहचान:

शिवांशु पाण्डेय (21), डिफेंस कॉलोनी, तेलीबाग
रोचमन वर्मा (19), सेक्टर-एन, आशियाना
रचित ठाकुर उर्फ अथर्व (21), पंडित खेड़ा, सरोजनीनगर

तीनों से नकदी का स्रोत और उससे संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रथम दृष्टया धनराशि संदिग्ध पाए जाने पर आयकर विभाग को सूचना दी गई।

आयकर विभाग ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नकदी के स्रोत की जांच शुरू कर दी। वहीं दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने तथा संदिग्ध परिस्थितियों के चलते पुलिस ने बीएमडब्ल्यू और स्कॉर्पियो दोनों वाहनों को सीज कर दिया है।

पुलिस की अपील

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने कहा कि शहर में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: शिवपुरी में अदाणी समूह लगाएगा 2,500 करोड़ का डिफेंस प्लांट

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी में...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: शिवपुरी में अदाणी समूह लगाएगा 2,500 करोड़ का डिफेंस प्लांट

मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा बरामद; कई उग्रवादी गिरफ़्तार

इंफाल। मणिपुर पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बल उग्रवादियों, मादक पदार्थ तस्कर एवं अन्य अपराधों में शामिल लोगों के विरूद्ध लगातार...
राष्ट्रीय 
मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा बरामद; कई उग्रवादी गिरफ़्तार

लोक कला जगत को बड़ा झटका: प्रख्यात कलाकार तीजन बाई का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मशहूर लोक कलाकार और पंडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
लोक कला जगत को बड़ा झटका: प्रख्यात कलाकार तीजन बाई का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, इंदौर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और लगातार हो रही बारिश से अधिकांश जिलों में...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, इंदौर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया ज़हर, दोनों की मौत से इलाके में सनसनी

दिल्ली: दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर...
दिल्ली 
दिल्ली: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया ज़हर, दोनों की मौत से इलाके में सनसनी

उत्तर प्रदेश

चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड्डूपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहपुर में बीती शनिवार रात एसटीएफ, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
उत्तर प्रदेश 
चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के उरदना गांव निवासी गीता साहू को दहेज में पल्सर बाइक...
उत्तर प्रदेश 
सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज