5 लाख की रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती - आज शनिवार को थाना हर्रैया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 195/2026, धारा 308(5), 351(4) बीएनएस के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए स्वाट/सर्विलांस तथा थाना हरैया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त (राधा रमण पुत्र सुरेश कुमार, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम पठा करका, थाना कुल्दन, जनपद झांसी, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया।विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बेलाडे शुक्ल मोड़ के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में अभियुक्त राधा रमण पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम पठा करका, थाना कुल्दन, जनपद झांसी तथा एक बाल अपचारी द्वारा स्वयं को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य/शूटर बताकर लोगों से मोबाइल फोन के माध्यम से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने एवं रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देने की बात प्रकाश में आई।अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन (Nothing A4) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त एवं बाल अपचारी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
