वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
लखनऊ। वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 के अंतर्गत ग्राम पिपरसंड, सरोजनीनगर, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के निर्माणाधीन मुख्यालय एवं प्रथम वाहिनी परिसर में वृहद एवं भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल, आलोक सिंह (आईपीएस) द्वारा रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार ही नहीं हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की आधारशिला भी हैं।
कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार की प्रेरणादायी पहल "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प भी लिया।
उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।इस अवसर पर डीआईजी एसएसएफ हेमंत कुटियाल, सेनानायक सर्वानंद सिंह यादव, प्रभारी सेनानायक, प्रथम वाहिनी, वीरेंद्र कुमार, उपसेनानायक सच्चिदानंद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
