पाकिस्तान को अपनी जमीन का नहीं करने देंगे इस्तेमाल: बलोच 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बलोचिस्तान  : रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान के नाम से जारी एक बयान में दावा किया गया है कि उसने बलोचिस्तान के 85 प्रतिशत क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बयान के अनुसार, बलोचिस्तान ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय गान 'मा चुकैन बलोचानी' (Ma Chukain Balochani), राष्ट्रीय ध्वज और 'बलोची फालुस' (Balochi Falus) नाम की करेंसी अपनाने का दावा किया है।


सोना, तांबा और कोयला की खदानों पर नियंत्रण
बलोच सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, पत्रकार और मानवाधिकार समर्थक मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पत्र शेयर किया है। इस पत्र में यह भी दावा कहा गया है कि बलोच सुरक्षा एवं रक्षा बल अब क्षेत्र का प्रशासन संभाल रहे हैं। साथ ही दावा किया गया है कि सोने और तांबे की खदानों, 150 से अधिक गैस क्षेत्रों और 1,200 से ज्यादा कोयला खदानों पर उनका नियंत्रण है।

18 अंक हासिल कर लखनऊ ने प्रदेश में पहला स्थान:सीएमओ  ये खबर भी पढ़े : 18 अंक हासिल कर लखनऊ ने प्रदेश में पहला स्थान:सीएमओ

सेना और प्रशासनिक ढांचा भी तैयार
दावे के मुताबिक, बलूचिस्तान की सेना, नौसेना, वायु सेना और नागरिक प्रशासन के 5,00,000 कर्मियों का बल 2026 के अंत तक पाकिस्तान की कब्जा करने वाली सेनाओं को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।हालांकि, बयान में स्वीकार किया गया है कि उनके पास लड़ाकू विमान, टैंक, मिसाइल या भारी हथियार नहीं हैं।

पाकिस्तान की सेना से बलोच दे रहे इस्तीफा
साथ ही बयान में यह भी दावा किया गया है कि बड़ी संख्या में बलोच और कुछ पश्तून समुदाय के लोग पाकिस्तान की सेना, पुलिस, फ्रंटियर कॉर्प्स और लेवीज से इस्तीफा दे रहे हैं। इससे दुनिया को एक साफ संदेश जाता है। 

पाकिस्तान को अपनी जमीन का नहीं करने देंगे इस्तेमाल
मीर यार बलोच द्वारा शेयर किए गए पत्र में कहा गया, 'बलूचिस्तान आपका पड़ोसी देश है। हम अपने करीबी पड़ोसियों को भरोसा दिलाते हैं कि हम पाकिस्तानी सेना, नौसेना और वायु सेना को इस क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने के लिए अपनी जमीन, हवाई क्षेत्र या तटरेखा का इस्तेमाल नहीं करने देंगे।'


क्षेत्रीय स्थिरता का नया अध्याय शुरू करने का समय
इसके साथ ही दावा किया गया, 'अब आजाद दुनिया के लिए रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान की आजादी को मान्यता देने और क्षेत्रीय स्थिरता का एक नया अध्याय शुरू करने में मदद करने का समय आ गया है, जिससे हमारे पड़ोसी देशों के खिलाफ पाकिस्तान की दशकों पुरानी दुश्मनी, परमाणु ब्लैकमेल और चरमपंथ का अंत हो सके।'

दावों की स्वतंत्र रूप से नहीं हो सकी पुष्टि
हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए 'रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान' के नाम से मीर यार बलोच द्वारा शेयर किए गए पत्र के बयान में किए गए दावों की पुष्टि किसी स्वतंत्र या आधिकारिक स्रोत से नहीं हुई है।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत बनाम इंग्लैंड : T20I सीरीज में लगातार मिली हार के बाद भारतीय टीम ने ODI क्रिकेट में शानदार वापसी...
खेल 
 भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

देश में कितने प्रतिशत लोगों के पास है भारतीय पासपोर्ट

भारतीय पासपोर्ट :विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारतीय पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को लेकर कहा कि...
राष्ट्रीय 
देश में कितने प्रतिशत लोगों के पास है भारतीय पासपोर्ट

हेयर कैसे होंगे हेल्दी और मजबूत?

हेयर को स्ट्रांग:आजकल की बदलती जीवनशैली, बढ़ता पॉल्यूशन, नींद की कमी और हद से ज़्यादा तनाव का सीधा असर हमारे...
लाइफस्टाइल 
हेयर कैसे होंगे हेल्दी और मजबूत?

पाकिस्तान को अपनी जमीन का नहीं करने देंगे इस्तेमाल: बलोच 

बलोचिस्तान  : रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान के नाम से जारी एक बयान में दावा किया गया है कि उसने बलोचिस्तान के...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान को अपनी जमीन का नहीं करने देंगे इस्तेमाल: बलोच 

आज का राशिफल 15 जुलाई 2026: जाने किसे मिलेगा प्यार में धोखा 

  मेष   दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरपूर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने की       कर्क...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 15 जुलाई 2026: जाने किसे मिलेगा प्यार में धोखा 

उत्तर प्रदेश

उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

देवरिया। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल मिश्रण की नीति के विरोध...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

   बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या...
उत्तर प्रदेश 
ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

   बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला स्तरीय आधार...
उत्तर प्रदेश 
कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

   बदायूं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के स्तर से मंगलवार को प्रदेश भर के निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों,...
उत्तर प्रदेश 
चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग