भारत ने रूस से खरीदा रिकॉर्ड 4.5 अरब यूरो का कच्चा तेल

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मास्को  :भारत ने इस साल जून में रूस से रिकॉर्ड मात्रा में कच्चे तेल का आयात किया है और ये इससे पिछले महीने की तुलना में 34 प्रतिशत ज्यादा रहा है। हालांकि, इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में नरमी के कारण रूस की तेल निर्यात से होने वाली आय में कमी दर्ज की गई। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, जून में भारत ने रूस से 4.5 अरब यूरो का कच्चा तेल खरीदा, जो रूस से उसके कुल 5.5 अरब यूरो के फॉसिल फ्यूल इंपोर्ट का 83 प्रतिशत बैठता। इस तरह भारत, चीन के बाद रूस से हाइड्रोकार्बन खरीदने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश रहा। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज को 150 गुना बढ़ी कच्चे तेल की डिलीवरी
भारत के कुल कच्चे तेल आयात में जून के दौरान मासिक आधार पर 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान भारतीय रिफाइनरियों में रूसी तेल की डिलीवरी जबरदस्त तरीके से बढ़ी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर रिफाइनरी में रूस से तेल की आपूर्ति मई की तुलना में 150 प्रतिशत, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की पारादीप रिफाइनरी में 126 प्रतिशत, भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) की कोच्चि रिफाइनरी में 83 प्रतिशत और नायरा एनर्जी की वाडिनार रिफाइनरी में 45 प्रतिशत बढ़ी। 

 घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में ये खबर भी पढ़े :  घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

एक्सपोर्ट बढ़ने के बावजूद डेली इनकम में गिरावट
CREA के अनुसार, भारत की बढ़ी हुई खरीदारी से जून में रूस के कच्चे तेल के निर्यात की मात्रा 14 प्रतिशत बढ़ गई। इसके बावजूद कम कीमतों के कारण रूस की कच्चे तेल से डेली एक्सपोर्ट इनकम 8 प्रतिशत घटकर 34.8 करोड़ यूरो प्रतिदिन रह गई। कुल मिलाकर रूस के फॉसिल फ्यूल एक्सपोर्ट की डेली इनकम 1 प्रतिशत घटकर 73.4 करोड़ यूरो रह गई, जबकि एक्सपोर्ट क्वांटिटी 7 प्रतिशत बढ़ी। 

भारत ने जून में रूस से क्या-क्या आयात किया
रिपोर्ट कहती है जून में भारत द्वारा रूस से आयात किए गए 5.5 अरब यूरो के जीवाश्म ईंधन में 4.5 अरब यूरो का कच्चा तेल, 48.8 करोड़ यूरो के पेट्रोलियम उत्पाद और 44.4 करोड़ यूरो का कोयला शामिल था। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत, रूस के कच्चे तेल से तैयार किए गए परिष्कृत ईंधन के वैश्विक व्यापार में भी अहम भूमिका निभा रहा है। जून में भारत, तुर्किये, ब्रुनेई और जॉर्जिया की रिफाइनरियों ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों- यूरोपीय संघ, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया को 81.4 करोड़ यूरो मूल्य के पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात किया। इनमें से लगभग 36.9 करोड़ यूरो के उत्पाद रूसी कच्चे तेल से तैयार किए गए थे।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

कैनसस सिटी।फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना से 1-3 की हार के बाद स्विट्जरलैंड के मुख्य कोच...
खेल 
सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

अमेरिका का दक्षिणी ईरान पर हमला, प्रमुख बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप में धमाके

तेहरान/वाशिंगटन। होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी वर्चस्व की जंग से पश्चिम एशिया में फिर स्थिति गंभीर...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका का दक्षिणी ईरान पर हमला, प्रमुख बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप में धमाके

प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की साइबर क्राइम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

 भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी गन्ने की फसल

गन्ने की खेती: मानसून में गन्ने की खेती करते समय कुछ छोटी गलतियां बड़ा नुकसान करा सकती हैं. अगर समय...
खेती-बाड़ी 
 भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी गन्ने की फसल

तरक्की के लिए अपने ऑफिस डेस्क पर रख लें ये दो चीजें

ऑफिस डेस्क :हर व्यक्ति चाहता है कि उसके करियर में तरक्की हो। लेकिन कई बार पूरी कोशिश करने के बाद...
धर्म-आध्यात्म 
तरक्की के लिए अपने ऑफिस डेस्क पर रख लें ये दो चीजें

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की साइबर क्राइम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

बलिया। बलिया के रेवती थाने में एक अधेड़ की कथित तौर पर थाने में की गई पिटाई से मौत के...
उत्तर प्रदेश 
बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

बाराबंकी। रामसनेहीघाट सहित जिले के अलग-अलग स्थानो पर रविवार को जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कार्यक्रम हुआ लोगों ने उनका जमकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह

संभल । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रविवार शाम संभल पहुंचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह