आज तड़के पब  में आग लगने से मचा हड़कंप

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बैंकॉक: थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार सुबह-सुबह एक पब में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग लगने की इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई है। घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वीडियो में पब के मेन गेट से आग और धुएं का गुबार निकलते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

सोमवार तड़के लगी आग
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तड़के बैंकॉक के एक पब में भीषण आग लग गई। आग लगने से यहां कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और बाद में आग पर काबू पाया। बचाव कर्मियों ने बताया कि आग लगने की सूचना आधी रात के आसपास मिली। 

दुश्मनों को जवाब देने आ रहे हैं मुज्तबा खामेनेई ये खबर भी पढ़े : दुश्मनों को जवाब देने आ रहे हैं मुज्तबा खामेनेई

वीडियो में भागते दिखे लोग
मौके पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों ने आग लगने की इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। वीडियो में थाईलैंड राजधानी बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित पब के सामने के दरवाजे से आग की भीषण लपटें निकलती और आसमान में घना काला धुआं उठता दिख रहा है। वीडियो में कुछ लोग वहां से भागने की कोशिश करते हुए भी दिख रहे हैं।

आधे घंटे में आग पर पाया काबू
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि 27 लोगों की मौत हुई है और कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की अभी जांच की जा रही है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब आधा घंटा लगा। घटना के बाद की तस्वीरों में जले हुए टेबल-कुर्सियां ​​और पब का क्षतिग्रस्त अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है।

पहले भी हुई आग लगने की घटनाएं
बता दें कि थाईलैंड में पहले भी ऐसी दुखद घटनाएं हो चुकी हैं। साल 2022 में भी देश के पूर्वी हिस्से में एक म्यूजिक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। इससे एक दशक से भी पहले, 1 जनवरी 2009 को थाईलैंड की राजधानी के सांतिका नाइटक्लब में नए साल के जश्न के दौरान लगी आग में 66 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे। माना जाता है कि वह आग इनडोर आतिशबाजी के कारण लगी थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल में मिलावट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

आबकारी विभाग की टीम को बुलाकर पेट्रोलियम पदार्थों की जांच कराई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में पेट्रोल-डीजल में मिलावट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नोएडा: मानसिक तनाव के चलते अस्पताल कर्मी समेत दो महिलाओं ने की आत्महत्या, जांच जारी

नोएडा। थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रहने वाली एक अस्पताल कर्मी समेत दो महिलाओं ने मानसिक तनाव...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: मानसिक तनाव के चलते अस्पताल कर्मी समेत दो महिलाओं ने की आत्महत्या, जांच जारी

सराय अकिल में गोकशी गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, ₹25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

कौशाम्बी।जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में 24 जून को सामने आए गोकशी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपितों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सराय अकिल में गोकशी गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, ₹25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

बेलगाम डबल-डेकर बसों का कहर, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से बढ़ा हादसों का खतरा

रामनगर चौराहा पर डबल-डेकर बसों का भारी दबाव। 80 की क्षमता वाली बसों में 120 तक सवारियां। पिछले एक साल...
उत्तर प्रदेश 
बेलगाम डबल-डेकर बसों का कहर, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से बढ़ा हादसों का खतरा

सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

कैनसस सिटी।फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना से 1-3 की हार के बाद स्विट्जरलैंड के मुख्य कोच...
खेल 