प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार
जनपद में जनवरी वर्ष 2026 से अब तक कुल 18 अभियोग दर्ज किए
प्रयागराज। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की साइबर क्राइम सेल और साइबर थाने की संयुक्त पुलिस टीमों ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े बैंक खाताधारकों और मोबाइल नंबरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जनपद में जनवरी वर्ष 2026 से अब तक कुल 18 अभियोग दर्ज किए हैं। इन मामलों में अब तक 114 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह जानकारी रविवार को पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर अपराध सागर जैन ने दी।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 16 राज्यों से जुड़ी साइबर ठगी की शिकायतें सामने आईं जाे प्रयागराज जनपद से संबंधित थी, जिनमें करीब 110 करोड़ रुपये की साइबर फ्रॉड से संबंधित धनराशि के लेनदेन का खुलासा हुआ है। कार्रवाई में 182 एनसीआरपी शिकायतों का भी निस्तारण किया गया। पुलिस उपायुक्त क्राइम ने बताया कि साइबर अपराधों के बैंक खाते और मोबाइल नंबर अहम भूमिका निभाते हैं। ठग इनका इस्तेमाल निवेश स्कैम, गेमिंग, ट्रेडिंग, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप चैनल और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को जाल में फंसाने के लिए करते हैं।
ये खबर भी पढ़े : पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ : बेबी रानी मौर्यअभियान के दौरान साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज, साइबर थाना और अन्य पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे खातों और मोबाइल नंबरों की पहचान कर संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए।
पुलिस की अपील
अनजान लोगों को बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या निजी दस्तावेज साझा न करें।
किसी भी निवेश योजना, नौकरी या ऑनलाइन ऑफर के नाम पर पैसे भेजने से पहले जांच करें।
संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच के लिए संचार साथी पोर्टल और टीएएफसीओपी सेवा का उपयोग करें।
साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
डीसीपी अपराध ने कहा है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ठगी में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
