देश में कितने प्रतिशत लोगों के पास है भारतीय पासपोर्ट

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

भारतीय पासपोर्ट :विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारतीय पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को लेकर कहा कि भारतीय पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के तहत भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला आधिकारिक दस्तावेज है। इसका उद्देश्य भारतीय नागरिकों की विदेश यात्रा और भारत से प्रस्थान को कानूनी तरीके से रेगुलेट करना है। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि कितने प्रतिशत भारतीयों के पास पासपोर्ट है।


जरूरी सत्यापान के बाद ही जारी होता है पासपोर्ट
रणधीर जायसवाल ने कहा कि पासपोर्ट जारी करने से पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी जरूरी सत्यापन किए जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय नागरिकों या किसी अन्य पात्र व्यक्ति को पासपोर्ट जारी करने की पूरी प्रक्रिया पासपोर्ट अधिनियम, 1967 और पासपोर्ट नियम, 1980 के प्रावधानों के अनुसार संचालित होती है।

बारुईपुर हिंसा मामले में पांच और गिरफ्तार, मॉब लिंचिंग और पुलिस हमले में अब तक 35 आरोपी पकड़े गए ये खबर भी पढ़े : बारुईपुर हिंसा मामले में पांच और गिरफ्तार, मॉब लिंचिंग और पुलिस हमले में अब तक 35 आरोपी पकड़े गए

केवल 8 प्रतिशत लोगों के पास है भारतीय पासपोर्ट
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता  रणधीर जायसवाल ने आगे यह भी बताया कि वर्तमान समय में भारत की कुल आबादी में 8 प्रतिशत से भी कम भारतीय नागरिकों के पास पासपोर्ट है। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट जारी करने की व्यवस्था पूरी तरह कानून के दायरे में तय प्रक्रिया के अनुसार संचालित की जाती है।


जानिए कैसे पासपोर्ट को लेकर गर्माया था विवाद?
बता दें कि विदेश मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों ने 24 जून को पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पासपोर्ट को यात्रा दस्तावेज बताया था, न कि नागरिकता का दस्तावेज बताया था। अधिकारियों ने इस सवाल के जवाब में कहा कि क्या पासपोर्ट का इस्तेमाल कई राज्यों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के लिए नागरिकता के प्रमाण के रूप में किया जा सकता है और यह दस्तावेज केवल भारतीयों के लिए विदेशी बंदरगाहों और क्षेत्रों से होकर गुजरने और यात्रा करने के लिए है।

जानिए विदेश मंत्रालय का जवाब
जब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से नियमित मीडिया ब्रीफिंग में इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, 'भारतीय पासपोर्ट एक ऐसा दस्तावेज है, जो पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के अनुसार, भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों के भारत से प्रस्थान को विनियमित करने के लिए जारी किया जाता है।'

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह

डलास। मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को मंगलवार को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप...
खेल 
 फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह

पाकिस्तान में दो बसों में टक्कर, पांच की मौत, 25 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखूपुरा जिले के नारंग मंडी शहर में मंगलवार रात दो बसों की आमने-सामने की...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान में दो बसों में टक्कर, पांच की मौत, 25 घायल

भेंडी बाजार में एफडीए की तीन नामी होटलों पर की कार्रवाई, रसोई में मिली गंदगी की भरमार

मुंबई। अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने दक्षिण मुंबई के भेडी बाजार में छापेमारी की है। उमरखाड़ी स्थित...
राज्य  महाराष्ट्र 
भेंडी बाजार में एफडीए की तीन नामी होटलों पर की कार्रवाई, रसोई में मिली गंदगी की भरमार

घर पर बनाएं कैरेमलाइज्ड सूजी का हलवा, हर निवाले में मिलेगा लाजवाब स्वाद

कैरेमलाइज्ड सूजी का हलवा: सूजी का हलवा तो आपने खूब खाया होगा लेकिन क्या आपने कैरेमलाइज्ड सूजी के हलवा का...
खाना पकाना 
घर पर बनाएं कैरेमलाइज्ड सूजी का हलवा, हर निवाले में मिलेगा लाजवाब स्वाद

ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी शुरू, 20 से ज्यादा युद्धपोत और सैकड़ों सैन्य विमान मोर्चे पर, खाड़ी देशों पर हमला

वाशिंगटन/तेहरान,)। अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकाबंदी शुरू कर दी है। 20 ज्यादा युद्धपोतों और सैकड़ों सैन्य विमानों से...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी शुरू, 20 से ज्यादा युद्धपोत और सैकड़ों सैन्य विमान मोर्चे पर, खाड़ी देशों पर हमला

उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालयों में मिलेगी आधार अपडेट की सुविधा, 50 पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण : जिलाधिकारी

कानपुर। ग्रामीणों को आधार में संशोधन और बायोमेट्रिक अपडेट जैसे कार्यों के लिए शहर नहीं जाना पड़े, इसके लिए ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम सचिवालयों में मिलेगी आधार अपडेट की सुविधा, 50 पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण : जिलाधिकारी

नई तकनीक का उद्देश्य सीखने को सरल और प्रभावी बनाना होना चाहिए : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। नई तकनीक का उद्देश्य केवल पढ़ाई को डिजिटल बनाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सीखने को अधिक सरल, प्रभावी...
उत्तर प्रदेश 
नई तकनीक का उद्देश्य सीखने को सरल और प्रभावी बनाना होना चाहिए : प्रो. विनय कुमार पाठक

उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

देवरिया। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल मिश्रण की नीति के विरोध...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या...
उत्तर प्रदेश 
ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित