मण्डलीय क्रीड़ा समिति की बैठक संपन्न, जिलों को सौंपी जिम्मेदारी

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में गुरुवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 की मंडलीय क्रीड़ा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंदकर पाण्डेय ने की। इस दौरान मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल एवं समयबद्ध आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी तीनों जनपदों को सौंपते हुए कार्यक्रमों का आवंटन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जनपद बस्ती, तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन जनपद सिद्धार्थनगर तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन जनपद संतकबीरनगर में कराया जाएगा। इसके अलावा वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का भी जनपदवार आवंटन किया गया। साथ ही मंडलीय क्रीड़ा समिति का गठन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं खेल शिक्षकों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए। संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंदकर पाण्डेय ने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी आयोजक जनपदों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए, ताकि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिल सके।
बैठक में मुख्य रूप से सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुमार शुक्ल, तीनों जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षक, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित यादव, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक प्रभाकर रंजन ओझा, अजय कुमार वर्मा, रमेश चंद्र गुप्ता, संतोष कुमार पांडे, दौलत बाबू गुप्ता, रत्नेश सिंह, जोखू प्रसाद, पूर्णिमा तिवारी, विजय प्रकाश वर्मा, आज्ञाराम चौधरी, प्रतिमा चौधरी, डॉ. अनिल कुमार राय, सत्येंद्र कुमार पांडे, धर्मेंद्र सिंह, बेगम खैर, सबीहा मुमताज, अरुण कुमार ओझा, गौरव कुमार मौर्य, अमरजीत वर्मा, अब्दुल करीम, भूपेश सिंह, समर बहादुर सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, अंजू मिश्रा, उपेंद्र उपाध्याय, रमेश प्रसाद, सीमा द्विवेदी, चंद्रकला यादव सहित मंडल के अनेक प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षक एवं क्रीड़ा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

बिजली कर्मियों पर बढ़ता उत्पीड़न अस्वीकार्य, संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

उत्पीड़न के बल पर बिजली व्यवस्था चलाना संभव नहीं: समिति की चेतावनी लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों पर बढ़ता उत्पीड़न अस्वीकार्य, संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने परिसीमन विधेयक पर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण एवं उससे जुड़े परिसीमन के मुद्दे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने परिसीमन विधेयक पर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मियों पर बढ़ता उत्पीड़न अस्वीकार्य, संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

उत्पीड़न के बल पर बिजली व्यवस्था चलाना संभव नहीं: समिति की चेतावनी लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों पर बढ़ता उत्पीड़न अस्वीकार्य, संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी