17 जुलाई को हरियाणा दौरे पर पीएम मोदी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का दिया उपहार
- देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन से हरित परिवहन का आज से आगाज
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा में 17वें दौरे पर आ रहे हैं। मोदी के इस दौरे से हरियाणा के दस जिलों को विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री 12,470 करोड़ से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग, स्वास्थ्य, रेलवे और सांस्कृतिक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन से लेकर आधुनिक रेलवे स्टेशन, मेडिकल कॉलेज, एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, एक्सप्रेसवे और सिख विरासत केंद्र तक कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं इस दौरे को खास बना रही हैं। राजनीतिक दृष्टि से भी इस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा, उनका सीधा असर सोनीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, हिसार, सिरसा और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगा। वहीं जींद, सोनीपत, अंबाला, झज्जर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, हिसार, हांसी, भिवानी और महेंद्रगढ़ जिले सीधे जुड़ेंगे।प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार 11 आधुनिक रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
इनमें हरियाणा के नरवाना और कालका, पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) और आनंदपुर साहिब तथा हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा स्टेशन शामिल हैं। आधुनिक प्रतीक्षालय, लिफ्ट, रैंप, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, पार्किंग और उन्नत यात्री सुविधाओं से लैस ये स्टेशन यात्रियों को नया अनुभव देंगे। इसी कड़ी में करीब 447 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। 5.9 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक से शहर के पांच बड़े रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री जींद से वर्चुअल माध्यम से नारनौल के महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज और भिवानी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। सडक़ क्षेत्र में काला अंब ग्रीन फील्ड फोरलेन कॉरिडोर, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग, हांसी-बरवाला फोरलेन परियोजना तथा बीकानेर-सिवानी-सोनीपत सडक़ परियोजना को नई गति मिलेगी। इन परियोजनाओं से औद्योगिक गतिविधियां बढऩे, यात्रा समय घटने और माल परिवहन आसान होने की उम्मीद है।
कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में करीब 124 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रदेश के पहले सिख संग्रहालय एवं विरासत केंद्र की आधारशिला भी प्रधानमंत्री रखेंगे। सिख गुरुओं के हरियाणा से जुड़े ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करने वाली यह परियोजना धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के लिए नया आकर्षण बनेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
