बस्ती में रमा कंप्यूटर टेक्निकल लैब का भव्य उद्घाटन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - शहर में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के तहत रमा कंप्यूटर टेक्निकल लैब का भव्य उद्घाटन, बरदहिया चौराहा, पाण्डेय बाजार रोड, बस्ती में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ओमकार चौधरी रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता, पूर्व सभासद ताड़क जायसवाल ने भी शिरकत की और संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के युवाओं के लिए सफलता की कुंजी है। ऐसे संस्थान युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान के निदेशक शुभम वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि रमा कंप्यूटर टेक्निकल लैब में आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा, टेक्निकल लैब, व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए तैयार किया जा सके। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, विद्यार्थी एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने संस्थान की इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे बस्ती में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

बिजली कर्मियों पर बढ़ता उत्पीड़न अस्वीकार्य, संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

उत्पीड़न के बल पर बिजली व्यवस्था चलाना संभव नहीं: समिति की चेतावनी लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों पर बढ़ता उत्पीड़न अस्वीकार्य, संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने परिसीमन विधेयक पर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण एवं उससे जुड़े परिसीमन के मुद्दे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 