कांवड़ यात्रा श्रद्धा और आस्था का पर्व,सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की जिम्मेदारी - डीएम
बस्ती - आगामी श्रावण माह में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के उद्देश्य से जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा और आस्था का पर्व है, इसे सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, साइन बोर्ड, विश्राम स्थल, मोबाइल चिकित्सा इकाई, एंबुलेंस और कंट्रोल रूम की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने को कहा। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि समस्त थानाध्यक्ष कावरिया समिति सदस्यों के साथ बैठक अवश्य कर लें और उनके सुझाव प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उन्होने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा के दौरान रास्तों में पड़ने वाले गड्ढों की पैचिंग समय से करा दी जाय। उन्होने पीडी एनएचआई को निर्देशित किया कि अवैध कटो को चिन्हित करते हुए तत्काल बन्द कराया जाय। राष्ट्रीय राजमार्गो पर डिवाइडरों के बीच में लगे झाड़ियों को कटवाया जाय और आवश्यकतानुसार वैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाय। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत पोल को चिन्हित करते हुए उस पर सुरक्षा के दृष्टिगत पालीथिन लगायी जाय तथा सड़को पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि शिविर कैम्प लगाया जाय तथा डाक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि शिविर कैम्प पर स्नेक वेनम भी उपलब्ध रहें। जिलाधिकारी ने भदेश्वरनाथ परिसर को साफ-सुथरा व झाडियों की कटाई-छटाई के लिए डीपीआरओ धनश्याम सागर को निर्देशित किया है तथा वैरिकेड़िग के लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया है। उन्होने खुली नालियों पर ढक्कन लगाये जाने का निर्देश ईओ नगरपालिका को दिया है।
पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त आवश्यक तैयारिया समय से पूर्ण कर ली जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि कावड़ समितियों/संघ के लोगो के साथ बैठक कर ली जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि कावड़ यात्रा के दौरान भडकाऊ गाने न बजने पाये। मांस-मछली की दुकाने इस दौरान बन्द रहेंगी। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी की जायेंगी। उन्होने यह भी कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान संचालित होने वाले दुकानदारों का बेरीफिकेशन कर लिया जाय।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मार्गों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। उन्होने कावड समितियों से अपील किया कि अपने से संबंधित समस्त सूचनाए व कार्ययोजना संबंधित थाने पर अवश्य दे दें।
बैठक में अधिकारियों को समय से सभी तैयारियाँ पूर्ण करने और कंट्रोल रूम के माध्यम से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
