जालौन पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपित को किया गिरफ्तार

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में था फरार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन की कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपित मंगल सिंह को बुधवार काे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

जालौन कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चन्द्र के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान मंगल सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले में वांछित होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वह पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। आरोपित की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इसी क्रम में बुधवार को जालौन कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपित को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपित भागने का प्रयास भी करता रहा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को कोतवाली लेकर पहुंची, जहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

मेरठ में होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा बेनकाब! व्हाट्सएप पर होती थी डील, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : मेरठ में होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा बेनकाब! व्हाट्सएप पर होती थी डील, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप

जालौन कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चन्द्र ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। फरार एवं इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

क्या आपके बिल्डर ने तय दर से अधिक ली GST? अगर हां तो अब ले सकते रिफंड

FORM GST RFD-01 के माध्यम से कर सकते आवेदन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में घर खरीदने वालों के लिए राहत भरी...
उत्तर प्रदेश 
क्या आपके बिल्डर ने तय दर से अधिक ली GST? अगर हां तो अब ले सकते रिफंड

रायबरेली में दर्दनाक हादसा: नहर पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार, सिपाही समेत 3 की मौत

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक तेज रफ्तार कार बुधवार को नहर पुलिया से टकरा गई। हादसे में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रायबरेली में दर्दनाक हादसा: नहर पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार, सिपाही समेत 3 की मौत

रिश्वतखोरी मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंध समेत दो गिरफ्तार

सुलतानपुर । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की बैंक ऑफ बड़ौदा कोईरीपुर शाखा के शाखा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रिश्वतखोरी मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंध समेत दो गिरफ्तार

विधायक जितना अध्ययन करेंगे, उतनी मजबूती से जनता की आवाज उठाएंगे: ओम बिरला

वरिष्ठ विधायकों से सीखने की प्रवृत्ति बनाएं रखें: लोकसभा अध्यक्ष जयपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि विधानसभा...
राजस्थान 
विधायक जितना अध्ययन करेंगे, उतनी मजबूती से जनता की आवाज उठाएंगे: ओम बिरला

कानपुर में पीपीएन कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर । उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में हनुमान विहार क्षेत्र में बुधवार को पीपीएन कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष...