अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा है। असली पीडीए तो भाजपा है जो ‘सबका साथ-सबका विकास’ में यकीन करती है।
उप मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि सपा अब पूरी तरह मोतियाबिंद का शिकार हो चुकी है। उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
ये खबर भी पढ़े : मेडिकल कॉलेज के गार्ड ने महिला और मासूम से की अभद्रता, मरीजों और तीमारदारों में रोषदिखाई नहीं देते जो न केवल दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, बल्कि देश के 140 करोड़ से अधिक लोगों के दिलों में बसते हैं। इसका कारण यह है कि जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और गुंडागर्दी की चाशनी में लिपटे उनके कथित समाजवाद ने समाजवाद के नाम पर ‘लठैतवादियों’ की फ़ौज खड़ी कर ली है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
