रिश्वतखोरी मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंध समेत दो गिरफ्तार
सुलतानपुर । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की बैंक ऑफ बड़ौदा कोईरीपुर शाखा के शाखा प्रबंधक स्वर्णिम श्रीवास्तव और क्रेडिट अधिकारी पुष्पक चौधरी को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।
सीबीआई ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने एक शिकायतकर्ता से उसके ऋण की ओवरड्राफ्ट सुविधा जारी करने के लिए 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने 13 जुलाई को मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ था। उसका टर्म लोन जारी हो चुका था, लेकिन ओवरड्राफ्ट सुविधा लंबित थी। आरोप है कि इसी सुविधा को जारी करने के लिए दोनों अधिकारियों ने रिश्वत की मांग की।
ये खबर भी पढ़े : दिवंगत आरक्षी के परिजनों को एसबीआई ने सौंपा ₹1 करोड़ का बीमा चेक,एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जताई संवेदनाएजेंसी ने 14 जुलाई को जाल बिछाया और क्रेडिट अधिकारी पुष्पक चौधरी को शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। यह कार्रवाई शाखा प्रबंधक स्वर्णिम श्रीवास्तव के कहने पर की गई थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें लखनऊ की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
