तेज रफ्तार का कहर! सड़क हादसे में दो छात्र घायल, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, फरार ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा
- घायल का इलाज जारी
त्रिवेदीगंज/बाराबंकी। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के भिलवल चौराहे पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार डीसीएम का कहर देखने को मिला। हादसे में बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार नेहरू मेमोरियल इंटर कालेज के छात्र फैजान पुत्र कल्लन उम्र 23 वर्ष और अब्दुल्ला पुत्र अशरफ अहमद निवासी भिलवल अपनी बाइक संख्या यूपी 32 एमपी 0373 से विद्यालय से घर लौट रहे थे।
तभी हैदरगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम संख्या एमपी 07 जेड एफ 8596 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद डीसीएम चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी अभय गुप्ता और दीवान विंद्रेश यादव ,सिपाही वसीम ने डीसीएम का पीछा कर डीसीएम और डीसीएम चालक को पकड़ लिया। डीसीएम पुलिस के कब्जे में है। पुलिस की सक्रियता को लेकर घायल के पिता असरफ ,अहमद टेलर ने पुलिस की सराहना की। वही पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अब्दुल्ला की गंभीर हालत देखते हुए उसे लखनऊ अस्पताल रेफर कर दिया।
चौकी प्रभारी अभय गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए डीसीएम और चालक को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सनी दुबे पुत्र रवि कृष्ण दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी विजथुआ, राजापुर थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लखनऊ जा रहा था।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
