घर के बाहर खेल रहे 4 साल के बच्चे को कार ने रौंदा, अस्पताल जाते समय हुई मौत
उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के उरई के रामपुरा कस्बे में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने 4 वर्षीय मासूम को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश रही है।
रामपुरा में गुरुवार की सुबह के समय अनुराग पाल का 4 वर्षीय बालक यशपाल अपने घर के बाहर फुटपाथ पर खेल रहा था। तभी सघन सहकारी समिति की तरफ से रानी के तालाब की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार (UP 92V5011) बच्चे के ऊपर से गुजर गई। जिससे बच्चे के मुँह व नाक से खून निकल गया। कार रामपुरा निवासी सम्मन सोनी चला रहा था। बच्चे को खून में लथपथ पिता अनुराग बच्चे को लेकर अस्पताल की ओर भागा। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक के पिता अनुराग ग्राम जमालपुरा के निवासी हैं।
ये खबर भी पढ़े : जेलों की सुरक्षा और सुदृढ़ करने को मानकों का कड़ाई से अनुपालन करें अधिकारी : डीजी जेलवर्तमान में रामपुरा में अशोक याज्ञिक के मकान में किराये से रहते थे। पिता ने बताया कि कार रामपुरा निवासी सम्मन सोनी चला रहा था, बालक को कुचलने के बाद वह मौके पर कार छोड़कर भाग गया। बालक की मौत के बात माता संगीता का रो रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी हैं। वहीं कार चालक की तलाश की जा रही हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
