महोली में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा

रथयात्रा का जगह-जगह होगा स्वागत, की जाएगी पुष्पवर्षा

Published By Ram Krishna Pandey
On
Ram Krishna Pandey Picture

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट

महोली/सीतापुर। नगर में शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा की तैयारियों को ले कर प्रशासन व प्रतिष्ठित व्यापारियों ने कमर कस ली है। रथयात्रा को भव्यता देने के लिए प्रशासन नगर को सजाने संवारने का काम युद्ध स्तर पर कर रहा है। डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइटों के लिए लगे पोलों का रंग रोगन किया जा रहा है। नगर के चैराहों को सजाया जा रहा है। तैयारियों में व्यापारी व समाजसेवी प्रशासन का बढ़ चढ़ कर सहयोग दे रहे हैं। भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा सदियों पुरानी सनातन परंपरा है।

धार्मिक मान्यता है कि इन दिनों भगवान अपने मंदिर से बाहर निकल कर नगर भ्रमण करते और भक्तों को दर्शन देते हैं। पहले यह उत्सव जगन्नाथपुरी में मनाया जाता था जो अब देश विदेश के अनेक स्थानों पर श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया जाता है। आयोजकों के अनुसार 18 जुलाई को कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस दिन दोपहर दो बजे से सायं 4 बजे तक भगवान जगन्नाथ की दिव्य कथा कही जाएगी। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकलेगी। यात्रा में श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए नगर में भगवान के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। इस बीच जगह जगह नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा होगी। श्रद्धालुओं को जलपान कराया जाएगा। रथयात्रा के समापन पर बाबा बैजनाथ धाम में प्रसाद बंटेगा। आयोजकों ने इस धर्मार्थ कार्य में सभी से शामिल हो कर पुण्य का भागीदार बनने की अपील की है।

नोएडा PG अग्निकांड: दो मौतों के बाद संचालक गिरफ्तार, फरार केयरटेकर की तलाश तेज ये खबर भी पढ़े : नोएडा PG अग्निकांड: दो मौतों के बाद संचालक गिरफ्तार, फरार केयरटेकर की तलाश तेज

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Ram Krishna Pandey Picture

30 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले राम कृष्ण पांंडेय वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में सीतापुर व्यूरो प्रमुख रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘निष्पक्ष प्रतिदिन’ से की और इसके बाद लम्बे समय तक राष्ट्रीय सहारा में ब्यूरो चीफ रहते हुए अमर उजाला व हिंदुस्तान इत्यादि प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, सम्पादन का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बघौली क्षेत्र स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों/ गोदाम पर छापामार कार्यवाही की गई

संत कबीर नगर, 16 जुलाई 2026(सूचना विभाग)।*जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
 बघौली क्षेत्र स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों/ गोदाम पर छापामार कार्यवाही की गई

E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने पर मिलेगी नई कार? आयोग ने कंपनी को दिए बड़े आदेश

कंपनी को 45 दिन में कार बदलने या 20.50 लाख रुपये चुकाने के निर्देश मानसिक प्रताड़ना के लिए एक लाख...
छत्तीसगढ़ 
E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने पर मिलेगी नई कार? आयोग ने कंपनी को दिए बड़े आदेश

एडीएम की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण/कार्यशाला का हुआ आयोजन।

संत कबीर नगर, 16 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण/कार्यशाला का हुआ आयोजन।

विधायक धनघटा व जिलाधिकारी की उपस्थिति में आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 16 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट...
उत्तर प्रदेश 
विधायक धनघटा व जिलाधिकारी की उपस्थिति में आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की बैठक हुई आयोजित।

उन्नाव में प्रशासनिक फेरबदल, 11 पीसीएस अफसरो के कार्यक्षेत्र बदले

उन्नाव। जनपद में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने गुरुवार को...