भूजल संवाद कर पानी बचाने हेतु किया जागरूक

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पांडेय के निर्देशानुसार लघु सिंचाई  विभाग प्रतापगढ़ के सहयोग से आज पर्यावरण सेना द्वारा लक्ष्मणपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय काछा में भूजल संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के साथ अमरूद और जामुन के पौधों के रोपण के साथ किया गया।

भूजल संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व जल पुरस्कार विजेता एवं पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी ने कहा कि भूजल बचाए बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।पानी की एक एक बूंद में जीवन है।बिगड़ते पर्यावरण के चलते धरती पर जीवन का संकट खड़ा हो रहा है।अगर समय रहते पर्यावरण एवं वर्षा जल संचयन नहीं किया तो पीढ़ियों के लिए पीने के पानी का संकट अपरिहार्य होगा।उन्होंने कहा कि हमें जल बर्बादी को रोकने हेतु मन से तैयार होना पड़ेगा।अपने दैनिक जीवन में जल का नैतिक उपयोग कर देश को हरित बनाने में अपना योगदान देना होगा।
ग्राम प्रधान अरविंद यादव ने सभी लोगों को पानी बचाने हेतु प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि खेतों की मेडबंदी की उस पर पेड़ लगाएं और खेत का पानी खेत में ही रोकें जिससे वर्षाजल का संचयन होगा और हरियाली में वृद्धि होगी।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने सभी लोगों भूजल शपथ दिलाकर पर्यावरण और पानी बचाने हेतु प्रेरित किया।
इस मौके पर प्रधान जी अरविंद यादव, सचिव सूर्य प्रकाश पाण्डेय प्रधानाध्यापक बालकृष्ण,अध्यापक वीरेंद्र यादव,रोजगार सेवक राजीव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

दस अगस्त को जनपदों में खिलाई जाएगी कृमि नाशक गोली  ये खबर भी पढ़े : दस अगस्त को जनपदों में खिलाई जाएगी कृमि नाशक गोली

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

एडीएम की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण/कार्यशाला का हुआ आयोजन।

संत कबीर नगर, 16 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण/कार्यशाला का हुआ आयोजन।

विधायक धनघटा व जिलाधिकारी की उपस्थिति में आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 16 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट...
उत्तर प्रदेश 
विधायक धनघटा व जिलाधिकारी की उपस्थिति में आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की बैठक हुई आयोजित।

उन्नाव में प्रशासनिक फेरबदल, 11 पीसीएस अफसरो के कार्यक्षेत्र बदले

उन्नाव। जनपद में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने गुरुवार को...
उन्नाव में प्रशासनिक फेरबदल, 11 पीसीएस अफसरो के कार्यक्षेत्र बदले

आईएसआईएस सहयोगी राकिब अंसारी को पांच साल की जेल

लखनऊ। लखनऊ स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस)...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 