साइबर ठग गिरोह के तीन आरोपित गिरफ्तार, नकदी व 10 फर्जी आधार कार्ड बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके तीन आरोपितों को गुरुवार कोगिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 92 हजार रुपये नकद, 10 फर्जी आधार कार्ड और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरोह का सरगना पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि साइबर ठगी गिरोह के कई लोग पुलिस की सक्रियता के चलते जनपद छोड़कर भागने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने सिटी रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुलशन सोनी निवासी राजेपुर कजगांव (थाना जफराबाद), सूरज उपाध्याय निवासी हुसैनाबाद न्यू कॉलोनी (थाना लाइन बाजार) तथा अमन सिंह निवासी उमरपुर हरिबंधनपुर (थाना कोतवाली) के रूप में हुई हैं।पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे दीपेश विश्वकर्मा निवासी छत्तीसा खुर्द (थाना नेवढ़िया) द्वारा संचालित साइबर ठगी गिरोह में काम करते हैं। गिरोह ऑनलाइन ठगी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न लोगों के बैंक खातों में मंगवाता था। इसके बाद आरोपित एटीएम के माध्यम से रकम निकालकर करीब 80 प्रतिशत हिस्सा गिरोह के सरगना को सौंप देते थे, जबकि शेष 20 प्रतिशत आपस में बांट लेते थे।

स्कूल बस ने दूसरी कक्षा के छात्र को कुचला, मौत ये खबर भी पढ़े : स्कूल बस ने दूसरी कक्षा के छात्र को कुचला, मौत

पुलिस के अनुसार, गिरोह के लोग अपनी पहचान छिपाने और अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते थे। पुलिस कार्रवाई तेज होने की जानकारी मिलने पर गिरोह का सरगना फरार हो गया, जबकि उसके तीन साथी भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए।

पुलिस ने बरामद नकदी, फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।साइबर क्राइम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, मोबाइल नंबर, ओटीपी या पहचान पत्र उपलब्ध न कराएं। ऐसा करना साइबर अपराध में सहभागिता माना जा सकता है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

17 जुलाई को हरियाणा दौरे पर पीएम मोदी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन से हरित परिवहन का आज से आगाज चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा...
पंजाब 
17 जुलाई को हरियाणा दौरे पर पीएम मोदी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर बंगाल, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में ईडी का छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी फंडिंग और रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...
राष्ट्रीय  राज्य 
 रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर बंगाल, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में ईडी का छापा

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

बदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय सीकरी बदायूँ के प्राचार्य भगत सिंह ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2027-28 की कक्षा-6 में...
उत्तर प्रदेश 
31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

बस्ती में रमा कंप्यूटर टेक्निकल लैब का भव्य उद्घाटन

बस्ती - शहर में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के तहत रमा कंप्यूटर टेक्निकल...
उत्तर प्रदेश 
बस्ती में रमा कंप्यूटर टेक्निकल लैब का भव्य उद्घाटन

आयुष्मान योजना से जरूरतमंद मरीजों को मिल रहा संजीवनी का सहारा 

बदायूं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जनपद बदायूं में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही...

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पदाधिकारियों को दिलाया शपथ

बस्ती - श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के बस्ती शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह जिलाध्यक्ष डा....
उत्तर प्रदेश 
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पदाधिकारियों को दिलाया शपथ