स्कूल बस ने दूसरी कक्षा के छात्र को कुचला, मौत

ग्रामीणों ने विद्यालय में की तोड़फोड़

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जैंत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव राल में गुरुवार तिलक सिंह इंटर कॉलेज के पास स्कूल बस चालक की घोर लापरवाही के कारण दूसरी कक्षा के एक मासूम छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की।

गांव पेलखू निवासी मासूम छात्र नितिन (कक्षा 2) गुरुवार सुबह रोजाना की तरह स्कूल बस से तिलक सिंह इंटर कॉलेज पहुंचा था। जैसे ही बस रुकी, नितिन नीचे उतरने लगा। अभी मासूम पूरी तरह से बस से नीचे पैर भी नहीं रख पाया था कि चालक ने लापरवाही से अचानक बस आगे बढ़ा दी। नितिन बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गया और गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

मासूम नितिन की मौत की खबर जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों तक पहुंची, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। भारी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण और परिजन कॉलेज परिसर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए लोगों ने कॉलेज के मुख्य गेट, खिड़कियों के शीशे और अन्य सामान में जमकर तोड़फोड़ की। देखते ही देखते पूरे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी और भारी तनाव का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही जैंत थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, माहौल बिगड़ता देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और आरोपित चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आ सकी।

जैंत थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से मिले प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार बस चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या

कानपुर। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या

टीएमसी को लगा बड़ा झटका, राज्यसभा सदस्य कोयल मल्लिक ने पद से दिया इस्तीफा

टीएमसी में राज्यसभा सदस्यों की संख्या घटकर नौ हुई नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रुक्मिणी कोयल मल्लिक ने...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
टीएमसी को लगा बड़ा झटका, राज्यसभा सदस्य कोयल मल्लिक ने पद से दिया इस्तीफा

दुबई में रह रहे पति ने रिश्ता तोड़ने की कही बात, नाराज हाेकर विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ी

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के कछवां थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पति...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दुबई में रह रहे पति ने रिश्ता तोड़ने की कही बात, नाराज हाेकर विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ी

बिम्सटेक बैठक में डोभाल का संदेश, क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

डोभाल बोले- सहयोग बढ़ाना समय की मांग नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय...
राष्ट्रीय 
बिम्सटेक बैठक में डोभाल का संदेश, क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

साइबर ठग गिरोह के तीन आरोपित गिरफ्तार, नकदी व 10 फर्जी आधार कार्ड बरामद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 साइबर ठग गिरोह के तीन आरोपित गिरफ्तार, नकदी व 10 फर्जी आधार कार्ड बरामद

उत्तर प्रदेश

बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या

कानपुर। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या

दुबई में रह रहे पति ने रिश्ता तोड़ने की कही बात, नाराज हाेकर विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ी

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के कछवां थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पति...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दुबई में रह रहे पति ने रिश्ता तोड़ने की कही बात, नाराज हाेकर विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ी

साइबर ठग गिरोह के तीन आरोपित गिरफ्तार, नकदी व 10 फर्जी आधार कार्ड बरामद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 साइबर ठग गिरोह के तीन आरोपित गिरफ्तार, नकदी व 10 फर्जी आधार कार्ड बरामद

भूजल संवाद कर पानी बचाने हेतु किया जागरूक

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पांडेय के निर्देशानुसार लघु सिंचाई  विभाग प्रतापगढ़ के सहयोग से आज पर्यावरण सेना द्वारा लक्ष्मणपुर ब्लॉक...
उत्तर प्रदेश 
भूजल संवाद कर पानी बचाने हेतु किया जागरूक