बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या

पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और छेड़खानी के विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

साईंपुरवा कच्ची बस्ती निवासी साहिल (23) पिकअप चालक था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में माता-पिता और दो बहनें हैं। परिजनों के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाला अरुण गुप्ता पिछले करीब दो वर्षों से साहिल की बहन से छेड़खानी करता था। वह रास्ते में रोककर अभद्र टिप्पणियां और अश्लील इशारे करता था। इससे परेशान होकर परिवार ने बीते साल जुलाई महीने में जूही थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद कुछ समय तक मामला शांत रहा, लेकिन आरोपित फिर युवती को परेशान करने लगा।

मौसम में बदलाव के बीच फसलों की सुरक्षा पर कृषि विभाग अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मौसम में बदलाव के बीच फसलों की सुरक्षा पर कृषि विभाग अलर्ट

परिजनों का आरोप है कि साहिल ने कई बार इसका विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। उस दौरान अरुण ने साहिल को धमकी देते हुए कहा था कि अब आर-पार की लड़ाई होगी और वह उसे छोड़ेगा नहीं।

आज साहिल घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा, फिर बाबूपुरवा क्षेत्र के डिग्गी तालाब के पास रेलवे ट्रैक किनारे राहगीरों ने उसे लहूलुहान हालत में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे तत्काल हैलट अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि साहिल के सिर और चेहरे पर लोहे की रॉड से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। संदेह के आधार पर साईंपुरवा निवासी अरुण गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पुरानी रंजिश की बात सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना बाबूपुरवा प्रभारी निरीक्षक नीरज ओझा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश और छेड़खानी के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बघौली क्षेत्र स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों/ गोदाम पर छापामार कार्यवाही की गई

संत कबीर नगर, 16 जुलाई 2026(सूचना विभाग)।*जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
 बघौली क्षेत्र स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों/ गोदाम पर छापामार कार्यवाही की गई

E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने पर मिलेगी नई कार? आयोग ने कंपनी को दिए बड़े आदेश

कंपनी को 45 दिन में कार बदलने या 20.50 लाख रुपये चुकाने के निर्देश मानसिक प्रताड़ना के लिए एक लाख...
छत्तीसगढ़ 
E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने पर मिलेगी नई कार? आयोग ने कंपनी को दिए बड़े आदेश

एडीएम की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण/कार्यशाला का हुआ आयोजन।

संत कबीर नगर, 16 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण/कार्यशाला का हुआ आयोजन।

विधायक धनघटा व जिलाधिकारी की उपस्थिति में आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 16 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट...
उत्तर प्रदेश 
विधायक धनघटा व जिलाधिकारी की उपस्थिति में आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की बैठक हुई आयोजित।

उन्नाव में प्रशासनिक फेरबदल, 11 पीसीएस अफसरो के कार्यक्षेत्र बदले

उन्नाव। जनपद में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने गुरुवार को...