आईआरसीटीसी ने सरल किया वेबसाइट का प्रोसेस, टिकट बुकिंग में मिलेगी बड़ी राहत

आईआरसीटीसी जल्द लॉन्च करेगा नई वेबसाइट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • कम समय में ज्यादा हागी बुकिंग; बढ़ेगी स्पीड और क्षमता

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग सेवा देने वाली वेबसाइट IRCTC को नए रूप में पेश करने की तैयारी चल रही है। नई वेबसाइट का बीटा वर्जन फिलहाल उपलब्ध है, जिसे यात्री मौजूदा IRCTC वेबसाइट के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। बीटा वर्जन से मिले सुझावों और फीडबैक के आधार पर जरूरी बदलाव करने के बाद इसे सभी यात्रियों के लिए लॉन्च किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई वेबसाइट को 15 अगस्त के आसपास लॉन्च किए जाने की संभावना जताई जा रही है। नए प्लेटफॉर्म में टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पहले से ज्यादा सरल और तेज बनाने पर जोर दिया गया है।

रेनो डस्टर के दमदार इंजन ने निसान टेक्टॉन को दी कड़ी टक्कर, जानें क्या है खासियत ये खबर भी पढ़े : रेनो डस्टर के दमदार इंजन ने निसान टेक्टॉन को दी कड़ी टक्कर, जानें क्या है खासियत

कैप्चा और अनावश्यक चीजों से मिलेगी राहत
नई IRCTC वेबसाइट में यात्रियों को पहले की तरह बार-बार कैप्चा भरने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इसके अलावा अनावश्यक पॉप-अप्स और फ्लैशिंग ग्राफिक्स को भी हटाया गया है, जिससे वेबसाइट का अनुभव ज्यादा बेहतर और आसान होगा।

नए डिजाइन में साफ-सुथरा इंटरफेस दिया गया है, जिससे टिकट खोजने और बुक करने की प्रक्रिया कम समय में पूरी हो सकेगी।

तत्काल टिकट बुकिंग में मिलेगा फायदा
नई वेबसाइट का सबसे बड़ा फायदा तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान देखने को मिलेगा। टिकट बुकिंग की प्रक्रिया तेज होने से यात्रियों को कम समय में टिकट रिजर्व करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा यात्री अपनी जरूरी जानकारी सेव कर सकेंगे, जिससे हर बार टिकट बुक करते समय नाम, उम्र और अन्य विवरण दोबारा भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे नियमित रूप से ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों का समय बचेगा।

बढ़ेगी टिकट बुकिंग की क्षमता
नई वेबसाइट की क्षमता मौजूदा सिस्टम से कई गुना ज्यादा होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए प्लेटफॉर्म पर हर मिनट करीब 1.5 लाख टिकट बुक किए जा सकेंगे, जबकि वर्तमान व्यवस्था में यह क्षमता लगभग 32 हजार टिकट प्रति मिनट है।

अक्सर तत्काल टिकट बुकिंग के समय सर्वर पर ज्यादा दबाव पड़ने से यात्रियों को परेशानी होती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इस समस्या में कमी आने की उम्मीद है। इसके साथ ही रेलवे अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के बैकएंड को भी मजबूत कर रहा है, ताकि ज्यादा संख्या में यात्री एक साथ जानकारी प्राप्त कर सकें और टिकट बुकिंग का अनुभव बेहतर हो सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दुबई में रह रहे पति ने रिश्ता तोड़ने की कही बात, नाराज हाेकर विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ी

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के कछवां थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पति...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दुबई में रह रहे पति ने रिश्ता तोड़ने की कही बात, नाराज हाेकर विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ी

बिम्सटेक बैठक में डोभाल का संदेश, क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

डोभाल बोले- सहयोग बढ़ाना समय की मांग नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय...
राष्ट्रीय 
बिम्सटेक बैठक में डोभाल का संदेश, क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

साइबर ठग गिरोह के तीन आरोपित गिरफ्तार, नकदी व 10 फर्जी आधार कार्ड बरामद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 साइबर ठग गिरोह के तीन आरोपित गिरफ्तार, नकदी व 10 फर्जी आधार कार्ड बरामद

भूजल संवाद कर पानी बचाने हेतु किया जागरूक

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पांडेय के निर्देशानुसार लघु सिंचाई  विभाग प्रतापगढ़ के सहयोग से आज पर्यावरण सेना द्वारा लक्ष्मणपुर ब्लॉक...
उत्तर प्रदेश 
भूजल संवाद कर पानी बचाने हेतु किया जागरूक

तेज रफ्तार का कहर! सड़क हादसे में दो छात्र घायल, एक की हालत गंभीर

घायल का इलाज जारी त्रिवेदीगंज/बाराबंकी। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के भिलवल चौराहे पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार डीसीएम का कहर...