डीडीसी जैसीराम वर्मा ने तीन गुना दिया ब्याज फिर भी मूलधन बरकरार
सूदखोरों के चंगुल में फंसा भट्ठा मालिक, कर्ज के नाम पर 13 बीघा जमीन हड़पी, जान से मारने की धमकी
मनोज शर्मा
- बेटे ने डीएम, एसपी को दिया प्रार्थनापत्र, 3 लोगों पर अवैध वसूली और उत्पीड़न का आरोप
रामनगर/बाराबंकी। जिला पंचायत सदस्य को महाजन से ऋण लेना महंगा पड़ गया तीन गुना ब्याज देने के बाद भी मूलधन ज्यो का त्यों बरकरार है सूदखोर द्वारा तेरह बीघा जमीन हड़प लेने जान से मारने की धमकी दिए जाने के संबंध में भुक्त भोगी ने जिले के आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
थाना रामनगर क्षेत्र में रामनगर तृतीय से जिला पंचायत सदस्य जैसीराम वर्मा का है। वो खलसापुर में भट्ठा चलाते है। उन्होंने बताया कि तीन लोगों से 64 लाख रुपए 4 प्रतिशत की दर से लिया था और एक करोड़ चौवन लाख रुपए दे चुका हूं व 13 बीघा जमीन भी लिखवा दिया हूं। फिर भी सूदखोर ब्याज मांग रहे है और मूलधन बरकरार है।
देवा ब्लॉक के माधौ ब्लॉक देवा निवासी हिमांशु वर्मा पुत्र जैसीराम वर्मा ने डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर 3 लोगों पर उनके पिता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। हिमांशु के पिता जैसी राम वर्मा निवासी खासिलपुर, पोस्ट जफरपुर थाना रामनगर में भट्ठा व्यवसाय से जुड़े हैं। खेती व अन्य जरूरतों के लिए उन्होंने 3 लोगों से कर्ज लिया था।
उन्होंने बताया कि सुरेश चौहान निवासी नगर कोतवाली से 34 लाख रुपये 4% प्रतिमाह ब्याज पर दिए। अब तक 87 लाख रुपये ब्याज के रूप में वसूल चुके। पैसे न देने पर गंदी-गंदी गालियां और धमकी देते हैं। धमकाने का वीडियो भी मौजूद है। और दूसरे व्यक्ति जगदीश सिंह निवासी अल्लापुर, थाना फतेहपुर से 40 लाख का कर्ज बताकर दबाव बनाकर 13 बीघा जमीन हड़प ली जिसकी कीमत 80 लाख है। इसके बाद भी 3% माह ब्याज मांग रहे। अब तक पिता 47 लाख रुपये ईंट के रूप में दे चुके हैं।
वही तीसरे व्यक्ति रामकरन सिंह निवासी अगानपुर, थाना रामनगर से 20 लाख का कर्ज 4% माह ब्याज पर दिया। पैसा न देने पर घर आकर पत्नी-बेटी को मारने और खुद को जान से मारने की धमकी दे रहा। चेक पर जबरन हस्ताक्षर कराकर जेल भेजने की धमकी भी दी। 20 लाख पहले ही वसूल चुके।
पीड़ित ने बताया कि लगातार मानसिक उत्पीड़न, गाली-गलौज और आर्थिक शोषण के कारण पिता जैसीराम वर्मा गहरे सदमे और डिप्रेशन में हैं। वह पहले से बीमार भी हैं। आरोपियों की दबंगई के कारण पूरे परिवार की जान को खतरा बना हुआ है। हिमांशु ने डीएम और एसपी से मांग की है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और परिवार को सुरक्षा दी जाए। उन्होंने अनुरोध किया है कि पूरे मामले की जांच थाना रामनगर से कराई जाए ताकि परिवार को न्याय मिल सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
