जौहर विवि को आरडीए के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे:आसिम राजा

कलेक्ट्रेट इंसाफ की आखिरी मंजिल नहीं,सपाइयों ने की प्रेसवार्ता

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:समाजवादी पार्टी के क़द्दावर नेता मोहम्मद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर विश्विद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्तीकरण का आदेश पारित होने पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष अजय सागर और नगर अध्यक्ष मोहम्मद आसिम राजा ने प्रेसवार्ता की।

प्रेसवार्ता में नगराध्यक्ष आसिम राजा पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीडिया के सामने आए।सपा नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोगों ने पहले मोहम्मद आजम खां की सियासत को खत्म करने की कोशिश कर झूठे मुकदमे कराकर जेल भेजा।अब सोची समझी साजिश के तहत जिलाधिकारी ने 10 मिनट के अंदर मोहम्मद अली जौहर विश्विद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्तीकरण करने का आदेश कर देश-प्रदेश में भूचाल ला दिया है।

रामपुर किसान दिवस: 16 जुलाई से शुरू होगी कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग, फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी पर जोर ये खबर भी पढ़े : रामपुर किसान दिवस: 16 जुलाई से शुरू होगी कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग, फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी पर जोर

17july212

आसिम राजा ने नाम लिए बगैर कहा कि एक अधिकारी तबादले से पहले ऐसी कार्रवाई करते है कि उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सके।यह काम सत्ता पक्ष को खुश करने के लिए उस वक्त किया जाता है जब मोहम्मद अली जौहर विश्विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होती है।उन्होंने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कि इस आदेश को वापस ले।कलेक्ट्रेट इंसाफ ही आखिरी मंजिल नहीं है।

सपाई जौहर विवि के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटाखटाएंगे।उन्होंने कहा कि अब अधिकारी संविधान और कानून को ताक में रखकर मनमानी पर उतारू है न उन्हें न्याय पालिका की फिक्र है और न ही कानून की।आसिम राजा ने कहा कि जिलाधिकारी ने बुधवार को जौहर विवि प्रबंधन को बुलाया जहां उन्होंने अपना पक्ष रखा।पक्ष सुनने के चंद मिनटों बाद एक छपा हुआ लेटर पर ध्वस्तीकरण करने का आदेश जारी कर दिया।इससे यह मालूम होता कि तयशुदा साजिश के तहत कार्रवाई हो रही है।आदेश के बाद 15 दिन का समय दिया तो फिर जौहर विश्विद्यालय के गेट पर कैंप और पुलिस फोर्स क्यों लगाई गई है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क पर जो बोर्ड लगाया गया है वह कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है क्योंकि इस मुद्दे को कई साल पहले अफसरों ने उठाया था।जिस पर न्यायालय का स्टे है।इसके साथ ही सपा नगर अध्यक्ष अध्यक्ष ने मीडिया के माध्यम से आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ जो साजिशें हैं वो आपके सामने हैं रामपुर की जनता को एक बड़ी लड़ाई के लिए और जौहर यूनिवर्सिटी की हिफाजत के लिए तैयार रहना चाहिए और इसी के साथ रामपुर के शिक्षित लोगों से और खास तरीके से अधिवक्ताओं से यह गुज़ारिश करूंगा कि जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में अपना भरपूर सहयोग दें।रामपुर बार एसोसिएशन भी जौहर यूनिवर्सिटी की हिफाज़त के लिए आगे आएं और पूरा सहयोग करें।

प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष अजय कुमार सागर,पूर्व विधायक विजय सिंह,पूर्व पालिकाध्यक्ष फात्मा जबीं,अनुराधा चौहान,सतनाम सिंह मट्‌टू,हरज्ञान सिंह यादव,अमरजीत सिंह,ओमेंद्र चौहान,प्रमोद गंगवार,आसिम खां,मो.हसन खान आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

केन्द्रीय मंत्री अशोकनगर दौरे पर, रेलवे स्टेशन समेत कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

कलेक्ट्रेट में डीवीएमसी बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सेमरी शाहबाद में ग्राम चौपाल और स्कूल भवन का लोकार्पण। अशोकनगर रेलवे...
मध्य प्रदेश 
केन्द्रीय मंत्री अशोकनगर दौरे पर, रेलवे स्टेशन समेत कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

गुवाहाटी: कामाख्या कॉरिडोर, मिशन बसुंधरा 4.0 समेत कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान: मुख्यमंत्री

500 करोड़ रुपये से बनेगा कामाख्या कॉरिडोर। 25 दिसंबर से शुरू होगा मिशन बसुंधरा 4.0। भूमि संबंधी शिकायतों के लिए...
राष्ट्रीय 
गुवाहाटी: कामाख्या कॉरिडोर, मिशन बसुंधरा 4.0 समेत कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान: मुख्यमंत्री

भोपाल: अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन सम्मेलन, कई देशों के प्रतिनिधि करेंगे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर मंथन

भोपाल के निर्वाचन सदन में होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन। IIIDEM और IIM इंदौर के सहयोग से आयोजन। कई देशों के निर्वाचन...
मध्य प्रदेश 
भोपाल: अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन सम्मेलन, कई देशों के प्रतिनिधि करेंगे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर मंथन

मुख्यमंत्री आज देश की सबसे लंबी जल-सुरंग स्लीमनाबाद टनल का करेंगे निरीक्षण

17 वर्षों की कठिन भू-गर्भीय चुनौती के बाद अंतिम चरण में पहुंची 11.952 किमी लंबी सुरंग, नर्मदा का जल गुरुत्वाकर्षण...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री आज देश की सबसे लंबी जल-सुरंग स्लीमनाबाद टनल का करेंगे निरीक्षण