जंगल में प्रेमी संग घूमने गई नाबालिग प्रेमिका से गैंगरेप

असलहा दिखाकर रोका फिर प्रेमी का हाथ पैर दुपट्टे से बांध और झाड़ी में ले जाकर किशोरी के साथ किया गलत काम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पुलिस ने प्रेमी समेत दो आरोपियों को दबोचा

चित्रकूट। अपने प्रेमी के बुलावे पर जंगल गई एक आदिवासी नाबालिग को तीन युवकों ने पकड़ लिया। उसी के दुपट्टे से प्रेमी के हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। बाद में आरोपित उसे कर्वी में छोड़ गए। किसी तरह वह घर पहुंची और फिर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने नाबालिग किशोरी के प्रेमी सहित गैंगरेप के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने गुरुवार काे बताया कि 14 जुलाई को नाबालिग किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 13 जुलाई की दोपहर वह अपने पुरुष मित्र जिन्नू कोल के बुलावे पर गई थी। दोनों झरी फाटक से आगे कच्चे रास्ते से जंगल की ओर गए। वहां जिन्नू ने अपनी बाइक खड़ी कर दी। जंगल के अंदर चेकडैम के पास पहुंचे। वहां तीन युवकों को नहाते देख दोनों दूसरी ओर जाने लगे।

केजीएमयू: डाक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बचायी युवक की जान ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू: डाक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बचायी युवक की जान

किशोरी के अनुसार, तीनों ने उनको देख लिया और असलहा दिखाकर रोक लिया। तीनों युवक प्रेमी युगल को जंगल के अंदर ले गए। बताया कि युवकों ने उसके दुपट्टे से जिन्नू के दोनों हाथ पीछे की ओर बांध दिए और उसे झाड़ी के पीछे ले जाकर बारी- बारी से दुराचार किया। पुलिस ने झरी फाटक के पास से जिन्नू को गिरफ्तार किया।

सीसीटीवी फुटेज और जिन्नू की निशानदेही पर अखिलेश उर्फ जरैला पुत्र कल्लू प्रसाद निवासी कबरई थाना कोतवाली देहात (बांदा) को भी पकड़ा गया। अखिलेश उर्फ जरैला ने बताया कि अखिलेश उर्फ पटेल पुत्र शिवपूजन और लल्लू उर्फ लाला पुत्र जगजीत वर्मा निवासी कबरई भी गैंगरेप में शामिल थे। पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है।

मौका पाकर भाग निकला था जिन्नू

किशोरी ने बताया कि दो युवक जिन्नू की बाइक से खाने पीने की चीजें लेने चले गए। एक युवक उनकी रखवाली करता रहा। मौका पाकर जिन्नू भाग गया। तीनों आरोपी उसे 3-4 घंटे रोके रहे फिर बाइक से मारकुंडी से हनुमानधारा होते हुए कुछ देर रामघाट पर रुके। इसके बाद कर्वी में पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया। धमकी दी कि किसी को मत बताना नहीं तो जान से मार देंगे।

किशोरी ने बताया कि किसी तरह वह मानिकपुर पहुंची और वहां से गांव पहुंचते-पहुंचते उसको रात हो गई। दूसरे दिन सुबह उसने थाने में जाकर घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बयान में यह भी बताया कि जिन्नू भी उसके साथ संबंध बनाता रहा है। इस पर रिपोर्ट में जिन्नू कोल पुत्र रघुनंदन का नाम भी जोड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, जामा तलाशी से एक अदद मोबाइल भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी निरीक्षक एम0पी0 त्रिपाठी, मानिकपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार पाण्डेय आदि शामिल रहें।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ईरान की पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी

ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की दी चेतावनी। होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के लिए अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार।...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान की पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी

'शादी का अधिकार नहीं छीना जा सकता'— हाई कोर्ट के फैसले से मंडोर ओपन जेल में रचेगा इतिहास

जोधपुर की मंडोर ओपन जेल में होगी शादी। हत्या के मामलों में दोषी दो उम्रकैद कैदी करेंगे विवाह। राजस्थान हाई...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
'शादी का अधिकार नहीं छीना जा सकता'— हाई कोर्ट के फैसले से मंडोर ओपन जेल में रचेगा इतिहास

अमेरिकी हमले  के जवाब में बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर टूटा ईरान का कहर

दुबई: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। अमेरिका ने ईरान के कई...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिकी हमले  के जवाब में बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर टूटा ईरान का कहर

 धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार

धनिया खेती : आज के समय में किसानों की सबसे बड़ी परेशानी है खेती में बढ़ती लागत, क्योंकि रासायनिक खाद...
खेती-बाड़ी 
 धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार

उत्तर प्रदेश

जंगल में प्रेमी संग घूमने गई नाबालिग प्रेमिका से गैंगरेप

पुलिस ने प्रेमी समेत दो आरोपियों को दबोचा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में प्रेमी संग घूमने गई नाबालिग प्रेमिका से गैंगरेप

जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

रामपुरः रामपुर विकास प्राधिकरण ने सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने का...
उत्तर प्रदेश 
जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला