राहुल गांधी आज देहरादून में छात्रों से करेंगे संवाद, विधायकों के साथ भी बैठक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तराखंड के देहरादून दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ बैठक करने के अलावा 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।

कांग्रेस के अनुसार, राहुल गांधी दोपहर करीब 3:30 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह होटल हयात में पार्टी के विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में उत्तराखंड की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

सीएम धामी ने मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सीएम ये खबर भी पढ़े : सीएम धामी ने मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सीएम

इसके बाद राहुल गांधी शाम करीब पांच बजे देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में भाग लेंगे। कांग्रेस का कहना है कि कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर छात्रों के साथ खुला संवाद किया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह व चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह सहित वरिष्ठ नेता तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों और युवाओं के मुद्दों को सुनेंगे और उनसे सीधे संवाद करेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं से जुड़े शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

वहीं राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून में प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के समर्थन में गुरुवार को शास्त्री नगर, कांवली स्थित अंबेडकर भवन के सामने कांग्रेस ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को उठाया गया।

इस दौरान छात्रों और युवाओं से 17 जुलाई को शाम पांच बजे बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चोरी के अभियोग का खुलासा,05 अभियुक्त गिरफ्तार,चोरी किया गया माल बरामद

रामपुर:थाना बिलासपुर पर 03 जुलाई 2026 को वादी की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में माटखेडा रोड फ्लाई...
उत्तर प्रदेश 
चोरी के अभियोग का खुलासा,05 अभियुक्त गिरफ्तार,चोरी किया गया माल बरामद

ईरान की पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी

ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की दी चेतावनी। होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के लिए अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार।...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान की पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी

'शादी का अधिकार नहीं छीना जा सकता'— हाई कोर्ट के फैसले से मंडोर ओपन जेल में रचेगा इतिहास

जोधपुर की मंडोर ओपन जेल में होगी शादी। हत्या के मामलों में दोषी दो उम्रकैद कैदी करेंगे विवाह। राजस्थान हाई...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
'शादी का अधिकार नहीं छीना जा सकता'— हाई कोर्ट के फैसले से मंडोर ओपन जेल में रचेगा इतिहास

अमेरिकी हमले  के जवाब में बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर टूटा ईरान का कहर

दुबई: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। अमेरिका ने ईरान के कई...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिकी हमले  के जवाब में बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर टूटा ईरान का कहर

उत्तर प्रदेश

चोरी के अभियोग का खुलासा,05 अभियुक्त गिरफ्तार,चोरी किया गया माल बरामद

रामपुर:थाना बिलासपुर पर 03 जुलाई 2026 को वादी की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में माटखेडा रोड फ्लाई...
उत्तर प्रदेश 
चोरी के अभियोग का खुलासा,05 अभियुक्त गिरफ्तार,चोरी किया गया माल बरामद

जंगल में प्रेमी संग घूमने गई नाबालिग प्रेमिका से गैंगरेप

पुलिस ने प्रेमी समेत दो आरोपियों को दबोचा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में प्रेमी संग घूमने गई नाबालिग प्रेमिका से गैंगरेप

जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

रामपुरः रामपुर विकास प्राधिकरण ने सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने का...
उत्तर प्रदेश 
जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?