जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

रामपुरः रामपुर विकास प्राधिकरण ने सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने का आदेश जारी किया है। प्राधिकरण का कहना है कि ये इमारतें नक्शा पास कराए बिना बनाई गई थीं। रामपुर विकास प्राधिकरण के इस कदम की आलोचना हो रही है और आरोप लग रहा है कि संस्थान को जान-बूझकर निशाना बनाया जा रहा है, जिससे छात्रों पर बुरा असर पड़ सकता है। आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण का जो आदेश हुआ है। ये मामला कैसे खुला। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में देंगे। 


ऑडिट के दौरान सामने आई बड़ी लापरवाही

शॉर्ट सर्किट के चलते नोएडा की सोसाइटी में लगी आग ये खबर भी पढ़े : शॉर्ट सर्किट के चलते नोएडा की सोसाइटी में लगी आग

दरअसल में लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग लगने के बाद रामपुर फायर विभाग ने कोचिंग सेंटर, इंस्टिट्यूट का ऑडिट करना शुरू किया। इसी क्रम में जब रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी में फायर विभाग ने जांच की तो इन 38 भवन का नक्शा ही यूनिवर्सिटी पेश नहीं कर पाई। फायर के लाइसेंस के लिए पहले बिल्डिंग का नक्शा चाहिए होता है। लिहाजा पता लगा बस 2 भवन का नक्शा पास कराया गया था। 38 भवन बिना नक्शे के बनाए गए थे।

इसपर रामपुर प्रसाशन ने फायर विभाग की शिकायत पर यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी किया। 6 जुलाई को यूनिवर्सिटी ने लिखित जवाब दिया और कहा ये जमीन रामपुर अथॉरिटी डेवलपमेंट के अंडर में नहीं ग्राम पंचायत के अंडर में थी। इस पर प्रसाशन ने जवाब दिया 2024 से पहले ग्राम पंचायत थी। आपने 2 भवन का नक्शा पास कराया। लेकिन 38 भवनों का नहीं। इसके बाद 15 जुलाई को ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया कि या तो 15 दिन में खुद अवैध निर्माण गिराए वरना प्रसाशन कानूनी कार्रवाई करेगा। इसमें अब यूनिवर्सिटी प्रसाशन के पास कोर्ट में अपील करके स्टे लेने का ऑप्शन है।

फायर ऑफिसर ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

फायर ऑफिसर विजय कुमार सिंह ने  कहा कि आग लगने जैसी इमरजेंसी जैसी कंडीशन में जौहर यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स और स्टाफ की जिंदगी को खतरा है। जौहर यूनिवर्सिटी में जिन 38 भवन के पास नक्शा न होने के चलते इनके ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया है, ये फायर विभाग के ऑडिट के बाद आदेश दिया गया है। 

 रामपुर सीएफओ विजय कुमार सिंह के मुताबिक लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग की घटना जिसने 15 स्टूडेंट्स की दुखद मौत हुई थी, हमने रामपुर में एजुकेशनल कॉलेज, इंस्टिट्यूट का निरीक्षण किया। इसी दौरान जौहर यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया गया। यहां पाया गया फायर सेफ्टी नॉर्म्स को फॉलो नही किया गया। अगर कोई आग से दुर्घटना होती है तो स्टूडेंट्स के लिए बहुत बड़ा रिस्क है। कुछ जगह अग्निशमन यंत्र हैं भी तो वर्किंग कंडीशन में नहीं हैं। 

यूनिवर्सिटी पर हो सकती है ये कार्रवाई

विजय कुमार सिंह ने कहा कि हमने 7 जुलाई को इमारतों के नक्शे की मांग की लेकिन यूनिवर्सिटी ने अब तक कोई दस्तावेज प्रोवाइडं नही करवाए। आज हमने फिर यूनिवर्सिटी को नोटिस दिया है। 7 दिन में जवाब दें, वरना फायर सेफ्टी नॉर्म्स के हिसाब से हम प्रशासन से कार्रवाई की मांग करेंगे। कुछ लाइसेंस फायर से 2012 में कुछ भवन के लिए लिए थे लेकिन वो अब मान्य नहीं है। इसमें बिजली, पानी बन्द करने के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शामिल है।

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई की निंदा

जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन की कार्रवाई की सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आजम खान के परिवार ने कड़ी निंदा की है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को शिक्षा में भी साम्प्रदायिकता नज़र आती है। शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी और शिक्षा के बाद मिलनेवाली नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं। वहीं, आजम खान की पत्नी आज जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची और वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भड़क गईं।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बिना चीनी और गुड़ के  तैयार हो शुगर फ्री लड्डू

शुगर फ्री लड्डू रेसिपी: मीठा खाने के शौकीन लोगों को कुछ मीठी चीज खाने की क्रेविंग होती है। ये क्रेविंग...
खाना पकाना 
बिना चीनी और गुड़ के  तैयार हो शुगर फ्री लड्डू

लद्दाख में बना देश का सबसे ऊंचा फूल का खेत

लद्दाख: लद्दाख के लेह स्थित चोगलामसर में भारत के सबसे ऊंचे व्यावसायिक लिलियम फूलों के खेत का विकास कार्य शुरू...
राष्ट्रीय 
लद्दाख में बना देश का सबसे ऊंचा फूल का खेत

आयकर सर्वे में बिल्डर के ठिकाने से 50 करोड़ की टैक्स चोरी के दस्तावेज मिले

रांची। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने सर्वे के दौरान बड़ा खुलासा किया है। राजधानी की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी पानस...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
आयकर सर्वे में बिल्डर के ठिकाने से 50 करोड़ की टैक्स चोरी के दस्तावेज मिले

रूट की बेहतरीन पारी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराकर वनडे सीरीज 1-1 से की बराबर

कार्डिफ। जो रूट की जिम्मेदारी भरी नाबाद 99 रन की पारी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में...
खेल 
रूट की बेहतरीन पारी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराकर वनडे सीरीज 1-1 से की बराबर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पांच आतंकी ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा की पुलिस और काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने गुरुवार को बन्नू जिले में एक...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पांच आतंकी ढेर

उत्तर प्रदेश

जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

रामपुरः रामपुर विकास प्राधिकरण ने सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने का...
उत्तर प्रदेश 
जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

UP DIGITAL LABOUR CHOWK" ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध। निर्माण श्रमिक और नियोजक दोनों कर सकेंगे पंजीकरण। श्रमिकों को...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी