आयकर सर्वे में बिल्डर के ठिकाने से 50 करोड़ की टैक्स चोरी के दस्तावेज मिले

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रांची। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने सर्वे के दौरान बड़ा खुलासा किया है। राजधानी की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी पानस रियल्टर्स और दयानंद मोदी समूह के विरुद्ध बुधवार से जारी सर्वे के दौरान आयकर विभाग को 50 करोड़ रुपये की अघोषित आय की जानकारी मिली है, जिसे इन दोनों समूहों ने अर्जित की है। इन बेनामी संपत्ति के विरुद्ध आयकर विभाग की छानबीन जारी है।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि कोलकाता से आये फॉरेंसिक टीम द्वारा डिजिटल डिवाइस से निकाले गए डाटा में ब्लैक मनी देकर फ्लैट खरीदने वालों का ब्योरा मिला है। इससे ब्लैक मनी के सहारे फ्लैट खरीदने वालों की मुश्किलें बढ़ेंगी ।

शहडोल में दिनदहाड़े दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या, सीने में दागी गोली  ये खबर भी पढ़े : शहडोल में दिनदहाड़े दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या, सीने में दागी गोली 

आयकर विभाग की ओर से पानस रियल्टर्स

और दयानंद ग्रुप के ठिकानों पर दूसरे दिन भी सर्वे जारी है. समाचार लिखे जाने तक इन बिल्डरों के ठिकानों से अपनी वास्तविक आमदनी छिपा कर 50 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी किये जाने से संबंधित ब्योरा मिला है। बिल्डरों के ठिकानों पर लगे कंप्यूटर, लैपटॉप और संबंधित बिल्डरों के पार्टनर्स और निदेशकों के मोबाइल डेटा निकालने के लिए कोलकाता से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया था।

फॉरेंसिक टीम की ओर से निकाले गए डाटा और वाट्सएप चैट में कई महत्वपूर्ण सूचनाएं मिली हैं। इसमें ब्लैक मनी देकर फ्लैट खरीदने वालों का नाम और दी गयी राशि का ब्योरा दर्ज है। बताया जाता है कि एक-एक खरीददार ने ब्लैक में (नकद) एक-एक करोड़ रुपये का भुगतान किया है। फ्लैटों की सामान्य बिक्री के दौरान 30%-50% तक ब्लैक मनी (नकद राशि) लेने का सबूत डिजिटल डिवाइस से मिला है। फॉरेंसिक टीम की ओर से निकाले गए डाटा के आलोक में फ्लैट खरीददारों से भी जल्द पूछताछ किये जाने की सूचना है।

आयकर विभाग की ओर से जारी सर्वे के दौरान बिल्डर के ठिकानों से मिले दस्तावेज से इस बात की भी जानकार मिली है कि ज्यादातर जमीन मालिकों ने अपने हिस्से पर लगने वाला पूरा टैक्स नहीं चुकाया है। कुछ जमीन मालिकों की ओर से बिल्डरों के साथ किए गए एग्रिमेंट की जानकारी भी आयकर विभाग को नहीं दी गयी है। सर्वे के दौरान मिले दस्तावेज के आधार पर आयकर विभाग की ओर से इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या किसी ने बेनामी संपत्ति भी बनायी है।

आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने बुधवार को ही उपरोक्त दोनों बिल्डरों के ठिकानों पर सर्वे शुरू किया था। इनमें लालपुर-कोकर मार्ग पर आर्या के आगे रोजवुड अपार्टमेंट, रांची महिला महाविद्यालय के सामने पनास 99 में भी आयकर के अधिकारियों की छानबीन जारी है। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा इन दोनों बिल्डर से जुड़ी सात परियोजनाओं में टैक्स चोरी की आशंका पर अपना सर्वे कार्य जारी रखी है।

जिनके विरुद्ध आयकर अनुसंधान शाखा ने सर्वे शुरू किया है, उनमें नारायण प्रसाद जालान के निर्देशन में संचालित पानस रियल्टर्स व दयानंद मोदी की संयुक्त परियोजना महिला महाविद्यालय के सामने स्थित पनास 99, दयानंद मोदी की लालपुर-कोकर रोड स्थित रोजवुड अपार्टमेंट व रातू रोड स्थित मोदी हाइट्स शामिल हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ईरान की पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी

ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की दी चेतावनी। होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के लिए अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार।...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान की पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी

'शादी का अधिकार नहीं छीना जा सकता'— हाई कोर्ट के फैसले से मंडोर ओपन जेल में रचेगा इतिहास

जोधपुर की मंडोर ओपन जेल में होगी शादी। हत्या के मामलों में दोषी दो उम्रकैद कैदी करेंगे विवाह। राजस्थान हाई...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
'शादी का अधिकार नहीं छीना जा सकता'— हाई कोर्ट के फैसले से मंडोर ओपन जेल में रचेगा इतिहास

अमेरिकी हमले  के जवाब में बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर टूटा ईरान का कहर

दुबई: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। अमेरिका ने ईरान के कई...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिकी हमले  के जवाब में बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर टूटा ईरान का कहर

 धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार

धनिया खेती : आज के समय में किसानों की सबसे बड़ी परेशानी है खेती में बढ़ती लागत, क्योंकि रासायनिक खाद...
खेती-बाड़ी 
 धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार

जंतर मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट में पहुंचे केजरीवाल,सोनम वांगचुक से की मुलाकात

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर अनशनरत...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
जंतर मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट में पहुंचे केजरीवाल,सोनम वांगचुक से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश

जंगल में प्रेमी संग घूमने गई नाबालिग प्रेमिका से गैंगरेप

पुलिस ने प्रेमी समेत दो आरोपियों को दबोचा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में प्रेमी संग घूमने गई नाबालिग प्रेमिका से गैंगरेप

जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

रामपुरः रामपुर विकास प्राधिकरण ने सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने का...
उत्तर प्रदेश 
जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव