सोने-चांदी की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सोने और चांदी :सोने और चांदी की कीमतों में अगले सप्ताह भी गिरावट जारी रह सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की तेज होती कीमतें और वैश्विक आर्थिक आंकड़े सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बनाए रख सकते हैं। इन्वेस्टर्स अमेरिकी साप्ताहिक बेरोजगारी दावों और शुरुआती पीएमआई जैसे महत्वपूर्ण आंकड़ों के साथ ही यूरोप और चीन के मौद्रिक नीति फैसलों और प्रमुख आर्थिक संकेतकों पर भी नजर रखेंगे। इनसे वैश्विक ब्याज दरों की दिशा को लेकर संकेत मिल सकते हैं। 

पश्चिम एशिया में और भी ज्यादा गंभीर हुए हालात
एक्सपर्ट्स ने कहा कि अमेरिका से जुड़े ठिकानों पर हमलों के बाद अमेरिकी सेना ने रविवार को ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले किए, जिससे पहले से तनावपूर्ण पश्चिम एशिया की स्थिति और गंभीर हो गई है। 

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज़... ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज़...

अमेरिका और ईरान के बीच विवाद पर रहेगा बाजार का ध्यान
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर ने कहा, "महीने के अंत में होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले सोने में गिरावट का दौर जारी है। हालांकि, बाजार का ध्यान अमेरिका और ईरान के बीच विवाद पर बना रहेगा।" 

MCX पर बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे सोना और चांदी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त की डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव पिछले हफ्ते 2,572 रुपये यानी करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी 6,261 रुपये यानी 2.8 प्रतिशत टूटकर 2.16 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। 

प्रॉफिट बुकिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं कारोबारी
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च एनालिस्ट-कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि मजबूत अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची बने रहने की संभावना के कारण सोने में गिरावट का दौर जारी रहा। उन्होंने कहा कि सोने में हर तेजी पर नई बिकवाली देखने को मिली, जिससे संकेत मिलता है कि कारोबारी नई खरीदारी करने के बजाय प्रॉफिट बुकिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रुपये में मामूली सुधार से भी सोने को ज्यादा बल नहीं मिला, क्योंकि मजबूत डॉलर का दबदबा बना रहा। 

कॉमेक्स पर चांदी के भाव में 6.4 प्रतिशत की भारी गिरावट
वैश्विक बाजार में पिछले हफ्ते कॉमेक्स सोना वायदा 95 डॉलर यानी 2.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,018.8 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं, न्यूयॉर्क में चांदी करीब 4 डॉलर यानी 6.4 प्रतिशत टूटकर 56.32 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान सोमवार को नई दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक हो...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले

अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कौशाम्बी। जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम बदन भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को...