बहू ने ब्लेड से काट दिया ससुर का गुप्तांग

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां चंदेरी रोड स्थित सफीपुर पट्टी इलाके में एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर का गुप्तांग धारदार ब्लेड से काट दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है।

पति ने पत्नी की बात पर नहीं किया भरोसा
पुलिस के अनुसार, महिला का आरोप है कि उसका ससुर लंबे समय से उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। महिला ने आरोप लगाए कि उसके ससुर ने कई बार जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। महिला का कहना है कि उसने इस संबंध में अपने पति को कई बार बताया, लेकिन पति ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। इससे परेशान होकर उसने पहले से एक ब्लेड खरीदकर अपने पास रख लिया और मौका मिलने पर वारदात को अंजाम दे दिया। बता दें कि महिला का पति हरियाणा में रहकर रिक्शा चलाता है। घटना के समय भी वह घर पर मौजूद नहीं था। 

अलीगंज अग्निकांडः ध्वस्तीकरण आदेश के बाद बिल्डर ने खुद तोड़ा अवैध निर्माण ये खबर भी पढ़े : अलीगंज अग्निकांडः ध्वस्तीकरण आदेश के बाद बिल्डर ने खुद तोड़ा अवैध निर्माण

सात साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, 7 साल पहले महिला की शादी बुढ़ाना में हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं। परिवार में सास का पहले ही निधन हो चुका है। सास के निधन के बाद घर में महिला, उसका ससुर तथा बच्चे रहते थे, जबकि पति बाहर रहता था। जानकारी के मुताबिक घायल बुजुर्ग मुजफ्फरनगर में टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। घटना के बाद बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल बुढ़ाना के क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान, चिकित्सीय रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई करेगी। फिलहाल घायल का उपचार जारी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान सोमवार को नई दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक हो...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले

अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कौशाम्बी। जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम बदन भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को...