नेपाल में  भूकंप के तेज झटके हुए महसूस

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

काठमांडू: नेपाल की धरती एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से हिल उठी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। भूकंप आते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर खुले में निकल आए। भूकंप से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

रूस के गोदाम और तेल डिपो यूक्रेन के निशाने पर; 9 की मौत ये खबर भी पढ़े : रूस के गोदाम और तेल डिपो यूक्रेन के निशाने पर; 9 की मौत

शाम 4.30 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए
अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के लुंबिनी प्रांत के पूर्वी रुकुम जिले में रविवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (NMRC) के मुताबिक स्थानीय समयानुसार शाम 4.30 बजे आए भूकंप का केंद्र पूर्वी रुकुम के कोल क्षेत्र में था। यह इलाका काठमांडू से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। 

रोल्पा, बागलुंग और म्याग्दी में भी महसूस हुए झटके
इस भूकंप के झटके पड़ोसी जिलों रोल्पा, बागलुंग और म्याग्दी में भी महसूस किए गए। केंद्र के वरिष्ठ भूकंप विज्ञानी लोक विजय अधिकारी ने बताया कि अब तक भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।  नेपाल में हर वर्ष कई बार भूकंप आते हैं और यह दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र-4 और 5 में है, जिसके कारण इसे भूकंप के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है। 

25 जून को भी आया था भूकंप
इससे पहले पिछले महीने 25 जून को पश्चिमी नेपाल के जुमला में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कर्णाली प्रांत में पड़ोसी जिलों कालिकोट और मुगु में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल भूकंप अनुसंधान और निगरानी केंद्र (एनईआरएमसी) के मुताबिक सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र काठमांडू से लगभग 700 किलोमीटर पश्चिम में जुमला जिले के तामती में था। हालांकि, भूकंप के झटकों से किसी नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले 21 जून को, पश्चिमी प्रांत के हुमला जिले के श्रीनगर में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान सोमवार को नई दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक हो...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले

अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कौशाम्बी। जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम बदन भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को...