अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका विधानसभा अध्यक्ष का पुतला

पुतला फूंकने को लेकर कांग्रेसियों से पुलिस से हुई नोकझोंक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा अमर्यादित टिपण्णी को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश

बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा राम भक्त श्रद्धालुओं द्वारा दान स्वरूप दी गई धन राशि को लेकर अमर्यादित टिपण्णी किए जाने पर आक्रोशित कांग्रेसियों द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से नारे बाजी करता हुआ जैसे ही बाहर निकला शहर कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल का सामना हुआ, सतीश महाना के पुतले को पुलिस द्वारा छीनने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन वह सफल न हो सके, आक्रोशित कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया, पुतला दहन के समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित अनेक पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता जलने से जख्मी हो गए, जिनका प्राथमिक उपचार डाक्टर बुलाकर कराया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि ष्करोड़ों राम भक्त श्रद्धालुओं द्वारा राम मंदिर में दान स्वरूप नगदी और सोने चांदी के जेवरात दिए गए, करोड़ों रुपए का गमन करने वाली भाजपा सरकार के वरिष्ठ नेता एवं विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा यह कहना कि जिन राम भक्त श्रद्धालुओं द्वारा बेमन धन राशि दान स्वरूप दी गई है उन्हीं का धन चोरी हुआ है कांग्रेस जानना चाहती है कि क्या सतीश महाना त्रिकाल दर्शी है जो इस बात को जानते है कि किसने धन मन या श्रद्धा से दिया और किसने बेमन से आज तक की एस आई टी जांच में बड़े बड़े पदाधिकारियों के नाम के खुलासे हो रहे है।

लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं :मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ये खबर भी पढ़े : लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं :मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

लेकिन मौजूदा केन्द्र या राज्य सरकार इन पर कार्यवाही न कर बचाने का घोर पाप करने में लगी है जब तक ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही नहीं की जाती है तब तक कांग्रेस का आंदोलन सड़कों पर निकल कर जारी रहेगा साथ ही जनपद के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में पद यात्राएं कर जनमानस को चंदा चोरी के प्रति बतलाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख कांग्रेसजनों में कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, सूरज बाजपेई, जिला कांग्रेस महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, अमित तिवारी, कालीचरण निगम, जिला सचिव अम्बिका प्रसाद खेंगर, हेमन्त कुमार वर्मा, केशव पाल, जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, जिला प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, जिला कांग्रेस वक्ता राजेश कुमार गुप्ता, इरफान खान सभासद, कृपाशंकर सोनी, आरिफ निजामी, सत्यम सिंह, दिव्यांश वर्मा, गोविन्द प्रसाद, मण्डल अध्यक्ष शिवशरण सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, लालबाबू राजपूत, के पी सेन, मोहम्मद इस्लाम, छेदीलाल धुरिया, जयवन्त सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पनकी धाम स्टेशन के कायाकल्प की खुशी में जनसेवा की पहल : रवि बाजपेयी

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य समाज को जनसेवा के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पनकी धाम स्टेशन के कायाकल्प की खुशी में जनसेवा की पहल : रवि बाजपेयी

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, गोली लगी

फिरोजाबाद। थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस एवं एसओजी टीम ने रविवार देर रात पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, गोली लगी

नीट पेपर लीक पर रायपुर में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

रायपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर से सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार को...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
नीट पेपर लीक पर रायपुर में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

 बाढ़ का जोखिम और दून समेत12 जिलों में स्कूल बंद

आज भी बिगड़ा रहेगा उत्तराखंड का मौसम देहरादून: बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने...
राज्य  उत्तराखंड 
 बाढ़ का जोखिम और दून समेत12 जिलों में स्कूल बंद

नेपाल में  भूकंप के तेज झटके हुए महसूस

काठमांडू: नेपाल की धरती एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से हिल उठी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में  भूकंप के तेज झटके हुए महसूस

उत्तर प्रदेश

पनकी धाम स्टेशन के कायाकल्प की खुशी में जनसेवा की पहल : रवि बाजपेयी

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य समाज को जनसेवा के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पनकी धाम स्टेशन के कायाकल्प की खुशी में जनसेवा की पहल : रवि बाजपेयी

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, गोली लगी

फिरोजाबाद। थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस एवं एसओजी टीम ने रविवार देर रात पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, गोली लगी

बहू ने ब्लेड से काट दिया ससुर का गुप्तांग

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहू ने ब्लेड से काट दिया ससुर का गुप्तांग

लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

चित्रकूट। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दबाव बनाने के आरोप में सरधुवा थाने के...
उत्तर प्रदेश 
लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर