पूर्वोत्तर रेलवे ने बादशाहनगर चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को किट वितरित
नवजात शिशुओं की देखभाल और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य
- लखनऊ मण्डल में मनाये गया 'न्यू बॉर्न बेबी देखभाल सप्ताह'
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल में मनाये जा रहे 'न्यू बॉर्न बेबी देखभाल सप्ताह' के अंतर्गत मण्डल चिकित्सालय बादशाहनगर में जन्मे दो नवजात शिशुओं को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता के मार्गदर्शन में न्यू बॉर्न बेबी किट, वाटरप्रूफ शीट एवं डाइपर का वितरण किया गया।
इस दौरान माताओं एवं नवजातों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी और मण्डल चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जा रही प्रसूति एवं नवजात देखभाल सेवाओं से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चन्द्र, वरिष्ठ मण्डल चिकित्सा अधिकारी डॉ. पाठक एवं पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्य तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनामिका सिंह उपस्थित थीं। महिला कल्याण संगठन द्वारा आयोजित यह पहल नवजात शिशुओं की देखभाल और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
