दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में सीएम याेगी ने किया जलाभिषेक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद के भ्रमण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं लोककल्याण की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर गाजियाबाद का एक प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिवधाम है, जो सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक साधना एवं वैदिक परंपरा का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित शिवलिंगों पर भी पुष्प अर्पित किए और नंदी महाराज के दर्शन कर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए तथा मठ परिसर में विराजमान संत-महात्माओं का कुशलक्षेम पूछा। इस अवसर पर मंदिर के पीठाधीश्वर, संत समाज एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार एवं शिव स्तुति के मध्य संपन्न हुए पूजन कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात ये खबर भी पढ़े : संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में वेदाध्ययन कर रहे वेदपाठी बटुकों एवं संस्कृत शिक्षार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक संस्कृति एवं संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका है, जिसके माध्यम से हमारी सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक विरासत पीढ़ी-दर-पीढ़ी संरक्षित होती आई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मठ एवं मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। मंदिर आगमन पर वेदपाठी बटुकों द्वारा वैदिक स्वस्तिवाचन एवं पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने संत समाज के साथ प्रदेश में शांति, सद्भाव, सांस्कृतिक उत्थान एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

निजीकरण की तैयारी में लागू की गई वर्टिकल व्यवस्था पूरी तरह विफल: समिति

"पॉलिसी पैरालिसिस" को तत्काल समाप्त करने की समिति ने उठाई मांग लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के...
उत्तर प्रदेश 
निजीकरण की तैयारी में लागू की गई वर्टिकल व्यवस्था पूरी तरह विफल: समिति

महापौर प्रवेश वाही ने 135 इलेक्ट्रिक स्वच्छता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी अधिक प्रभावी,पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा  नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था को...
राष्ट्रीय 
महापौर प्रवेश वाही ने 135 इलेक्ट्रिक स्वच्छता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

निजीकरण की तैयारी में लागू की गई वर्टिकल व्यवस्था पूरी तरह विफल: समिति

"पॉलिसी पैरालिसिस" को तत्काल समाप्त करने की समिति ने उठाई मांग लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के...
उत्तर प्रदेश 
निजीकरण की तैयारी में लागू की गई वर्टिकल व्यवस्था पूरी तरह विफल: समिति

रालोद उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने अनुपम मिश्रा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने शनिवार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रालोद उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने अनुपम मिश्रा