गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण सुनिश्चित करें,लापरवाही पर होगी कार्रवाई:जिलाधिकारी
जनहित सर्वाेपरि,शिकायतों के निस्तारण में न हो खानापूर्ति:जिलाधिकारी
मुजाहिद खां
रामपुर:जन-सामान्य की समस्याओं के त्वरित,पारदर्शी और प्रभावी समाधान के लिए तहसील सदर में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व,विकास,विद्युत,जल निगम,पूर्ति आदि विभागों से संबंधित कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 04 मामलों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से तत्काल निस्तारण कराया गया।
समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शेष सभी 25 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्तारण की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा तथा केवल कागजी खानापूर्ति करने या मामलों को अनावश्यक लंबित रखने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ये खबर भी पढ़े : एजी हाशमी डिग्री कॉलेज उतरौला में विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे लोकसेवक के रूप में जनहित को प्राथमिकता दें और यह सुनिश्चित करें कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।इसी प्रकार तहसील मिलक में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया,जिसमें 14 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।तहसील स्वार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आनन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया,जिसमें 12 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।तहसील बिलासपुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा0 नितिन मदान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया,जिसमें 15 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
इसके अतिरिक्त तहसील शाहबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 11 शिकायतें प्राप्त हुई और 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।तहसील टाण्डा में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया,जिसमें कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
