एजी हाशमी डिग्री कॉलेज उतरौला में विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

  • जूनियर विद्यार्थियों को सफलता का दिया मंत्र

उतरौला (बलरामपुर)। नगर स्थित एजी हाशमी डिग्री कॉलेज में शनिवार को पास आउट विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छात्र आले नूर ने शेर-ओ-शायरी की शानदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी, जबकि अवनीत कौर ने अपनी मधुर गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने हास्य-व्यंग्य, नृत्य, गीत, एकांकी, कविताएं तथा सामाजिक कुरीतियों पर आधारित प्रेरणादायक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रत्येक प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

तहसील दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की समस्याएं ये खबर भी पढ़े : तहसील दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

WhatsApp Image 2026-07-18 at 17.14.38

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी ही देश और समाज का भविष्य हैं। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर इंसान बनने की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी पास आउट विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

इसके उपरांत कॉलेज के प्राचार्य आरिफ अली ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा, "एक विचार लो और उसे अपने जीवन का उद्देश्य बना लो। उसी के बारे में सोचो, उसी के सपने देखो और अपने पूरे व्यक्तित्व को उसी विचार से भर दो। अन्य सभी विचारों को त्याग दो, यही सफलता का मार्ग है।" उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पास आउट विद्यार्थियों ने कॉलेज से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए कहा कि माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही जीवन में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने जूनियर विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति अडिग रहने तथा निरंतर मेहनत करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के अंत में पास आउट विद्यार्थियों को कॉलेज का प्रतीक चिह्न, शील्ड, डायरी, पेन एवं अन्य स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ भावुक माहौल में विदाई दी गई।

कार्यक्रम का संचालन इरम फातिमा एवं आरिफा फातिमा ने किया। समारोह के सफल आयोजन में इरम, फिजा, जस्सी गुप्ता, मोहम्मद साहिल, रजत गुप्ता, सानिया, सुबहान अली, नैन्सी, आयशा, रोशनी, सचिन एवं सदफ सहित अन्य छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच में दो संदिग्धों के पास से मिला 28 लाख की नकदी,जांच जारी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच में दो संदिग्धों के पास से मिला 28 लाख की नकदी,जांच जारी

दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में सीएम याेगी ने किया जलाभिषेक

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद के भ्रमण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के श्री दूधेश्वरनाथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में सीएम याेगी ने किया जलाभिषेक

'Unlimited 5G' को लेकर एयरटेल की नई शर्तें, डेटा शेयरिंग पर लगा प्रतिबंध

हॉटस्पॉट के जरिए नहीं मिलेगा 5G डेटा एयरटेल के अनलिमिटेड 5G प्लान एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया...
टेक-मित्र 
'Unlimited 5G' को लेकर एयरटेल की नई शर्तें, डेटा शेयरिंग पर लगा प्रतिबंध

आचार्य विद्यासागर महाराज का 59 वॉ मुनि दीक्षा समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना

फिरोजाबाद, नगर के छदामी लाल जैन मंदिर में निर्भय सागर महाराज संघ द्वारा संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज का 59...
उत्तर प्रदेश 