उतरौला में दावत-ए-इस्लामी हिंद ने जीएनआरएफ के तहत शुरू किया पौधारोपण अभियान

अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण में कमी लाना 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

  • दावत-ए-इस्लामी हिंद का आह्वान, पौधारोपण को बनाएं जन आंदोलन 

उतरौला (बलरामपुर)। दावत-ए-इस्लामी हिंद के सामाजिक एवं जनकल्याण प्रकोष्ठ गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) के द्वारा उतरौला क्षेत्र के स्कूलों, मदरसों, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। मौलाना रईस बेग ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण में कमी लाना और क्षेत्र को अधिक हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाना है।

अभियान के अंतर्गत उतरौला क्षेत्र के विभिन्न गांवों, स्कूलों, कॉलेजों, सड़कों के किनारे तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सुरक्षा और सिंचाई की भी व्यवस्था कराई गई, ताकि वे विकसित होकर मजबूत वृक्ष बन सकें।

वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन ये खबर भी पढ़े : वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) के जिम्मेदारों ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन, स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। 

दावत-ए-इस्लामी हिंद ने क्षेत्र वासियों से आह्वान किया है कि वे पौधारोपण को जन आंदोलन बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। मौलाना रईस बेग ने पौधे लगाने से सम्बंधित हदीस बयान करते हुए बताया कि इस्लाम के अंतिम पैगंबर हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लाहू अलैहि वसल्लम ने फरमाया है:"यदि क़यामत आने वाली हो और तुम्हारे हाथ में एक पौधा हो, और तुम उसे लगाने में सक्षम हो, तो उसे अवश्य लगा दो।"

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रालोद उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने अनुपम मिश्रा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने शनिवार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रालोद उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने अनुपम मिश्रा

शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधिक सेवा व मानवाधिकार मुद्दे की दी गई जानकारी

  संत कबीर नगर, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ के दिशा निर्देशन में माध्यमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधिक सेवा व मानवाधिकार मुद्दे की दी गई जानकारी

विधायक धनघटा एवं डीएम की उपस्थिति में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर। विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति...