प्रेम प्रसंग में 24 घंटे के भीतर दो किशोरों ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में शोक
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर भेज
मोहम्मद अय्यूब
- दो आत्महत्या मामलों की जांच शुरू, पुलिस ने कारणों की पड़ताल तेज की
उतरौला(बलरामपुर)। मार्डन थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम सभा किठूरा फूलपुर में प्रेम प्रसंग के चलते 24 घंटे के अंदर दो किशोरों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरी घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है।
थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला ने बताया कि 16 जुलाई की शाम करीब 9 बजे ग्राम सभा किठूरा फूलपुर मॉर्डन निवासी उत्तम यादव, 19, ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर भेज दिया।
जांच में पता चला कि उत्तम का गांव की ही सुमन चौरसिया, 15, से प्रेम संबंध था। पुलिस जब सुमन के घर पहुंची तो वह रो-रोकर बेहाल थी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया।
लेकिन 17 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे सुमन ने भी अपने घर में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुनः पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक के बाद एक दो मौतों से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए आत्महत्या के कारणों की विस्तृत पड़ताल शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
