लखनऊ में सजेगी ग़ज़लों की शाम, गूंजेगी चंदन दास और नए सुरों की महफ़िल

मिथिलेश लखनवी की कार्यशाला में सिखाए गए गजल गायकी के गुर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मुंबई से आकर चंदन दास भी सुनाएंगे गजलें

लखनऊ। जैसा कि आप सब जानते ही हैं कि लखनऊ का इतिहास अपनी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों एवं उपलब्धियो के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है।  लखनऊ सिर्फ तबले और कथक का घराना ही नहीं रहा बल्कि उर्दू शायरी का भी कामयाब घराना माना जाता है। लखनऊ की खास देन है बेहतरीन गजलें । उर्दू काव्य की एक धारा गजल बनकर मोहब्बत करने वालों के दिल में बहने लगी । 

लखनऊ के अनेक ऐसे कलाकार हैं जो बेहतरीन गजल गायक हैं,उन्ही में एक हैं  मिथिलेश लखनवी , जिनकी गजल यात्रा का सफर लगभग 40 वर्षों का है । जिन्होंने न सिर्फ लखनऊ में बल्कि देश और विदेश में भी अपनी ग़ज़ल गायकी का जलवा बिखेरा ।शांति सांस्कृतिक कला केंद्र लखनऊ में कला  और कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

डीडीसी जैसीराम वर्मा ने तीन गुना दिया ब्याज फिर भी मूलधन बरकरार ये खबर भी पढ़े : डीडीसी जैसीराम वर्मा ने तीन गुना दिया ब्याज फिर भी मूलधन बरकरार

इसी क्रम में पिछले ढाई माह से गजल की एक कार्यशाला मिथिलेश लखनवी द्वारा आयोजित की जा रही है जिसमें  आपको लखनऊ के कई नए चेहरे ग़ज़ल गाते हुए दिखेंगे। यह सब कोई प्रोफेशनल ग़ज़ल गायक नहीं है बल्कि उन्हें गायकी का सलीका पिछले ढाई माह से मिथिलेश जी सिखा रहे हैं और उनके हुनर को तराश रहे हैं । 

जिसमें देश के बहुत प्रसिद्ध शायरों की गजलें हैं जिसमे अहमद फ़राज़ ,निदा फ़ाज़ली ,शमीम जयपुरी, कैफ़ी आज़मी और लखनऊ के भी बहुत प्रसिद्ध शायर मीर तक़ी मीर और कृष्ण बिहारी नूर जैसे प्रसिद्ध शायर हैं। उनकी गायकी को सुनने के लिए आ रहे हैं हमारे बीच मुंबई से सुप्रसिद्ध गज़ल गायक चंदन दास जी।

अनेक वर्षों बाद 25 जुलाई 2026 को वह लखनऊ आ रहे हैं और बहुत खुश हैं कि कम से कम लखनऊ में ग़ज़ल की एक ऐसी कार्यशाला हो रही है। चंदन दास न केवल नए ग़ज़ल गायकों को सुनेंगे बल्कि अपनी बेहतरीन गजलें भी वह लखनऊ वासियों को सुनाएंगे। गजल का शौक रखने वाले और चंदन दास को सुनने वाले सभी श्रोतागण 25 जुलाई की शाम कला मंडपम प्रेक्षागृह, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के सामने, कैसरबाग में सादर आमंत्रित हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दिल्ली में किन्नर के भेष में रह रहा बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र के एनएस मंडी इलाके से एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
 दिल्ली में किन्नर के भेष में रह रहा बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार

राष्ट्रपति मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया व रोमानिया के दौरे पर

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगी।...
राष्ट्रीय  राज्य 
राष्ट्रपति मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया व रोमानिया के दौरे पर

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला सांसद को सौपा ज्ञापन

बदायूं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने  टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा...
उत्तर प्रदेश 

लखनऊ में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रतिनिधि के बीच नोकझोंक

— क्षेत्रीय पार्षद के देवर पंकज ने की अभ्रदता से बात : शिवा गौड़  
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रतिनिधि के बीच नोकझोंक